Ladli Behna Yojana 36th installment Release Today: मध्य प्रदेश के लाडली बहनों (Ladli Behna Yojana) को 36वीं किस्त का इंतजार कुछ ही घंटों में खत्म होने वाला है. आज यानी 13 मई को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव लाडली बहनों के खाते में 'लाडली बहना योजना' की 36वीं किस्त (Ladli Behna Yojana 36th installment) जारी करेंगे. 1 करोड़ 25 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में 36वीं किस्त जारी करेंगे. बता दें कि इन महिलाओं को मई यानी 36वें किस्त का बेसब्री से (Ladli Behna Yojana 36th installment) इंतजार था.
नरसिंहपुर के गोटेगांव से ट्रांसफर करेंगे 36वीं किस्त
13 मई को नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल होंगे और 12,522,542 महिलाओं के खाते में 36वीं किस्त के जरिए 1,500 की राशि ट्रांसफर करेंगे. सीएम मोहन यादव सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश के महिलाओं के खाते में 1,835 करोड़ रुपये से अधिक राशि ट्रांसफर करेंगे.
मार्च महीने में 1 करोड़ 25 लाख से अधिक लाडली बहनों के खातों में 35वीं किस्त की कुल 1836 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि ट्रांसफर की गई थी. हालांकि फरवरी महीने में 1.25 करोड़ लाभार्थियों के खाते में 1836 करोड़ रुपये अंतरित किए गए थे. बता दें कि इस योजना के तहत अब तक 54000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि बहनों के खातों में पहुंचाई जा चुकी है.
लाडली बहना योजना की 36वीं किस्त: ऐसे चेक करें स्टेट्स
लाडली बहना योजना की 36वीं किस्त बुधवार, 13 मई को जारी होगी. सीएम मोहन यादव नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव से 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में 1500-1500 रुपये ट्रांसफर करेंगे. ऐसे में आप भी अपने मोबाइल फोन से लाडली बहना योजना की 36वीं किस्त स्टेट्स चेक कर सकते हैं... आपके खाते में राशि आई या नहीं ये भी जान सकते हैं. इसके लिए आपको ये फोलो करना होगा...
- सबसे पहले लाडली बहना योजना के आधिकारिक पोर्टल cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं.
- यहां 'आवेदन व भुगतान की स्थिति' पर क्लिक करें.
- अब अपना समग्र आईडी या पंजीकरण संख्या दर्ज करें.
- मोबाइल पर ओटीपी आएगा, जिसे आप यहां भरे.
- आपका अकाउंट स्टेट्स मोबाइल पर खुल जाएगा.
- अब आप लाडली बहना योजना की 36वीं किस्त का स्टेट्स चेक कर सकते हैं.