लाडली बहना योजना 33वीं किस्त जारी: क्‍या आपके खाते में आए 1500 रुपये? ऐसे चेक करें स्टेटस

खंडवा जिले के पंधाना से मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त जारी करते हुए 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में 1500 रुपये की दर से कुल 1836 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए. योजना के तहत अब तक 52,304 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है. महिलाएं पोर्टल पर जाकर भुगतान की स्थिति जांच सकती हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Ladli Behna Yojana 33rd Installment: मध्य प्रदेश की सबसे चर्चित लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त शनिवार 14 फरवरी 2026 को जारी कर दी गई है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा जिले के पंधाना से सिंगल क्लिक के माध्यम से पात्र महिलाओं के खातों में राशि अंतरित की है.

खंडवा से जारी हुई 33वीं किस्त

मुख्यमंत्री ने खंडवा जिले के पंधाना से 1.25 करोड़ से अधिक लाभार्थी महिलाओं के खाते में 1500-1500 रुपये ट्रांसफर किए. इस दौरान कुल 1836 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की गई. मुख्यमंत्री ने फेसबुक पोस्ट के जरिए जानकारी देते हुए बताया कि 'लाड़ली बहना योजना' के अंतर्गत 1.25 करोड़ से अधिक बहनों को 1836 करोड़ रुपये से अधिक राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया गया. उन्होंने सभी लाड़ली बहनों को बधाई भी दी. 

अब तक 52,304 करोड़ रुपये का भुगतान

योजना के तहत अब तक प्रदेश की बहनों को कुल 52,304 करोड़ रुपये की राशि दी जा चुकी है. 33वीं किस्त के साथ ही एक बार फिर बड़ी संख्या में महिलाओं को आर्थिक सहायता का लाभ मिला है. 

खाते में नहीं आए 1500 रुपये? ऐसे चेक करें स्टेटस

अगर आपके खाते में अभी तक 1500 रुपये नहीं आए हैं, तो आप ऑनलाइन स्टेटस चेक कर सकते हैं. इसके लिए लाडली बहना योजना के आधिकारिक पोर्टल cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं. आवेदन एवं भुगतान की स्थिति' पर क्लिक करें.  अपना समग्र आईडी या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें. मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी भरें. इसके बाद आपके आवेदन और भुगतान की स्थिति स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी.

Advertisement