लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी; CM मोहन यादव ने 1836 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए, घाटीगांव से मिली सौगातें

Ladli Behna Yojana: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा शबरी माता मंदिर, घाटीगाँव, जिला ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रम में लाड़ली बहनों के बैंक खातों में राशि का अंतरण एवं विभिन्न विकास कार्यों भूमिपूजन व लोकार्पण किया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Ladli Behna Yojana 34th Installment: लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी; CM मोहन यादव ने 1836 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए, घाटीगांव से मिली सौगातें

Ladli Behna Yojana 34th Installment: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ग्वालियर के घाटीगांव में आयोजित कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से  1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में ₹1836 करोड़ की राशि का अंतरण किया एवं ₹121.95 करोड़ लागत के 54  विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के अनुसार, प्रदेश सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को अपनी शीर्ष प्राथमिकता बनाकर काम कर रही है. इसी क्रम में नवंबर 2025 से योजना की मासिक राशि में 250 रुपये की वृद्धि की गई है, जिसके बाद पात्र हितग्राही बहनों को हर माह 1,500 रुपये की सहायता प्राप्त हो रही है.

Advertisement

अब तक इनते करोड़ रुपये दिये जा चुके हैं

जून 2023 में प्रारंभ हुई इस योजना के तहत जून 2023 से फरवरी 2026 तक 33 किश्तों का नियमित अंतरण पूरा किया जा चुका है, और इस अवधि में 54,140 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे बहनों के बैंक खातों में जमा कराई जा चुकी है. यह योजना महिलाओं में आर्थिक आत्मविश्वास और सामाजिक सम्मान को मजबूत आधार प्रदान कर रही है.

Ladli Behna Yojana: अब तक का सफर

ये सौगातें मिलीं

लाड़ली बहना सम्मेलन में ग्वालियर जिले के अंतर्गत लगभग 122 करोड़ लागत के 54 कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया गया. इनमें लगभग 62 करोड़ के 19 कार्यों का लोकार्पण और लगभग 60 करोड़ रुपये लागत के 35 कार्यों का भूमि-पूजन शामिल है. मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा जिन कार्यों का लोकार्पण किया गया उनमें लगभग 40 करोड़ की लागत से सांदिपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुलैथ का भवन और 9.11 करोड़ की लागत से डाडा खिरक तिघरा मार्ग पर सांक नदी पर नव निर्मित उच्च स्तरीय पुल शामिल हैं. इसके अलावा उप स्वास्थ्य केंद्र बन्हेरी तथा ग्वालियर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र में नव निर्मित सड़कें शामिल हैं.

सीएम ने कहा कि लाड़ली बहनों के खाते में हर महीने डेढ़ हजार रुपये की राशि पहुंच रही है. बहनों ने भी इस राशि को सम्मान और आत्मविश्वास के साथ अपने जीवन को संवारने, परिवार की जरूरतें पूरी करने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में उपयोग किया है.

वहीं मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा जिन कार्यों का भूमि-पूजन किया उनमें आईएसबीटी के समीप 6.17 करोड़ की लागत से बनने जा रहे 100 सीटर श्रमिक विश्रामगृह एवं 12.16 करोड़ की लागत से अंबेडकर धाम के द्वितीय चरण में बाबा साहब के जीवन पर आधारित संग्रहालय का निर्माण प्रमुख है. इसके अलावा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न सड़कें, आयुर्वेदिक महाविद्यालय में एनाटॉमी विभाग के लिए बनने जा रहे हॉल, छात्रावास व भितरवार में लगभग 4 करोड़ की लागत से बनने जा रहे नवीन शॉपिंग कांप्लेक्स का निर्माण शामिल है.

Advertisement

यह भी पढ़ें : Ladli Behna Yojana: 13 मार्च को लाडली बहना की 34वीं किस्त; CM मोहन भितरवार से देंगे करोड़ों रुपये की सौगात

यह भी पढ़ें : गुना में मानसिक रूप से कमजोर लोगों को बंधक बनाकर जबरन मजदूरी करायी; 4 का रेस्क्यू, एक लापता

Advertisement

यह भी पढ़ें : ग्वालियर में टैंकर से डीजल चोरी; रोकने पर बदमाशों की फायरिंग, व्यापारी बाल-बाल बचा

यह भी पढ़ें : फर्जी IT अधिकारी बनकर धार में ठेकेदार के घर लाखों की लूट; घर से सोना-नकद लेकर बदमाश फरार