Jan Man Awas: शिवपुरी ने रचा इतिहास, जन मन आवास योजना के तहत कॉलोनी बनाने वाला बना पहला जिला

First Jan Man Awas Colony: पीएम जन मन आवास के तहत पहली कॉलोनी बनाने का रिकॉर्ड बनाने वाले शिवपुरी जिले के नाम पहली कॉलोनी बनाने का ही रिकॉर्ड नहीं कायम किया है, बल्कि शिवपुरी ने लगातार तीन कॉलोनी बनाने का भी रिकॉर्ड बनाया है, जो पूरे देश में एक बड़ा कीर्तिमान है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फाइल फोटो

Country's First Jan Man Awas Colony: मध्य प्रदेश का शिवपुरी जिला देश में प्रधानमंत्री जन मन आवास योजना के तहत कॉलोनी बनाने वाला देश का पहला जिला बन गया है. यही नहीं, शिवपुरी ने जन मन योजना के तहत पहली, दूसरी और अब तीसरी कॉलोनी बनाकर लगातार पहले स्थान पर काबिज है. 

एक के बाद एक लगातार तीन कॉलोनी बनाकर शिवपुरी देश भर में पहले स्थान पर बना हुआ है. पहली, दूसरी और अब तीसरी कॉलोनी बनाकर पहले स्थान पर काबिज शिवपुरी जिले में जन मन आवास योजना के तहत सैकड़ों मकान बनाकर बाकायदा कॉलोनी का निर्माण किया है.

अति पिछड़े और जनजाति के लाभार्थियों को आवंटित किए जा रहे मकान

गौरतलब है प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत देश भर में विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए अभियान चलाया गया ह, जिसमें आवास योजना के तहत पीएम जन मन आवास बनाकर तैयार हो रहे हैं. शिवपुरी विकासखंड में देश की पहली जनमन कॉलोनी बनकर तैयार हुई, जबकि दूसरी कॉलोनी और तीसरी कॉलोनी ग्राम पंचायत कोटा में बनकर तैयार हुई है.

Advertisement

योजना के तहत कोटा पंचायत में बनाई जा चुकी है कुल 16 आवास कॉलोनी 

शिवपुरी कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी और जिला पंचायत सीईओ उमराव मरावी के मुताबिक शिवपुरी में जनमन आवास योजना के तहत कोटा पंचायत में कुल 16 आवास की कॉलोनी पूर्ण हुई है. शिवपुरी में निर्मित कॉलोनी में शहरी दर्ज पर सुख- सुविधा के साथ मकान बनाए जा रहे हैं, जिसे अति पिछड़ी जाति जनजाति के लाभार्थियों को आवंटित किए जा रहे हैं.

पीएम जन मन आवास के तहत पहली कॉलोनी बनाने को रिकॉर्ड बनाने वाले शिवपुरी जिले के नाम पहली कॉलोनी बनाने का ही रिकॉर्ड नहीं कायम किया है, बल्कि शिवपुरी ने लगातार तीन कॉलोनी बनाने का भी रिकॉर्ड बनाया है, जो पूरे देश में एक बड़ा कीर्तिमान है.

शिवपुरी के पास पहली कॉलोनी ही नहीं, बल्कि तीन कॉलोनी बनाने का है रिकॉर्ड 

उल्लेखनीय है प्रधानमंत्री जन मन आवास योजना के तहत शिवपुरी जिले ने न केवल सबसे पहली कॉलोनी बनाने का कायम करके दिखाया है, बल्कि इस योजना के तहत शिवपुरी ने लगातार एक के बाद एक तीन कालोनियां भी बनाने का कीर्तिमान बनाया है, जो पूरे देश में एक बड़ा कीर्तिमान है.

ये भी पढ़ें-सीएम मोहन आज लाडली बहनों को देंगे रक्षाबंधन का तोहफा, सिंगल क्लिक पर ट्रांसफर करेंगे योजना की 15वीं किश्त


MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.