Jabalpur Bargi Dam Cruise Accident: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में बरगी बांध में गुरुवार को भीषण गर्मी के बीच सुख तलाशने के लिए क्रूज पर सवार होकर सैर के लिए गए लोगों के लिए कल का दिन दुःस्वप्न साबित हुआ. शाम को बिगड़े मौसम ने क्रूज में सवार होकर बरगी डैम में सैर कर रहे 29 से अधिक लोग हादसे के शिकार हो गए. हादसे में अब 9 लोगों के शव बाहर निकाले जा चुके हैं, जबकि 22 लोग सुरक्षित बचा लिए गए.
ये भी पढ़ें-Bargi dam accident: सीएम मोहन ने हादसे पर जताया दुख, तो दिग्विजय सिंह ने की न्यायिक जांच की मांग
शाम 5:30 बजे बरगी डैम में सैर के लिए निकला था पर्यटकों से भरा क्रूज
गौरतलब है गुरुवार 30 अप्रैल की शाम करीब 5:30 बजे 29 से ज्यादा पर्यटकों से भरा क्रूज बरगी डैम में सैर के लिए निकला था, लेकिन देर शाम अचानक मौसम बिगड़ने से क्रूज अचानक पानी में डूबने लगा. क्रूज को डूबता देख करीब 15 तैरकर बाहर आ गए, लेकिन शेष डूब गए. भेड़ाघाट (बरगी बांध क्षेत्र) में एमपी पर्यटन विभाग द्वारा संचालित क्रूज डैम में अचानक मौसम बिगड़ने की वजह से पलट गया, जिसके चलते हादसा हुआ.
जीवित बचे सैयद रिजवान ने NDTV से बताया, 'सामने नजर आ रही थी मौत'
हादसे में जीवित बचकर निकले सैयद रिजवान में एनडीटीवी से बातचीत में बताया कि मौत सामने नजर आ रही थी, लेकिन मैंने हिम्मत नहीं हारी और खुद को बचाने की कोशिश की. जबलपुर के सिविल लाइन इलाके के रहने वाले सैयद रिजवान का परिवार दुर्घटनाग्र्सत क्रूज में सवार था. पूरा परिवार क्रूज सवारी का आनंद लेने बरगी डैम पहुंचा था, लेकिन हादसे में सैयद तो बच गए, लेकिन उनके परिजन अभी भी लापता हैं.
ये भी पढ़ें-मेरी आंखों के सामने पत्नी...जबलपुर क्रूज हादसे में जिंदा बचे शख्स ने बताया उस खौफनाक पल क्या कुछ हुआ?
ये भी पढ़ें-बरगी बांध क्या है? 29 यात्रियों से भरा क्रूज डूबा, 4 के शव मिले, कई यात्री अभी भी लापता, रेस्क्यू जारी
क्रूज में सवार होकर डैम में पहुंचे लोगों को शुरू में ध्यान नहीं दिया
रिपोर्ट के मुताबिक क्रूज में सवार होकर डैम की पानी में आनंद ले रहे लोगों को शुरू में लोगों ने ध्यान नहीं दिया, लेकिन कुछ ही देर में क्रूज की मस्ती चीखों में बदल गई. देखते ही देखते 29 लोगों से भरा क्रूज पानी में समाने लगा. लोग बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे, लेकिन चंद सेकेंड बाद ही पूरा क्रूज पानी में समा गया. हादसे के बाद सामने आए वीडियो में एक-दो पर्यटक पानी से बाहर दिख रहे थे और लटके हुए दिखाई दे रहे हैं.
हादसे के बाद क्रूज में सवार कुल 15 लोगों ने तैरकर बचाई जान
बताया जाता है बरगी डैम में हादसे की शिकार हुई क्रूज में कुल 29 लोग सवार थे. खमरिया टापू के पास हुए हादसे में क्रूज में सवार कुल 15 लोगों ने तैरकर अपनी जान बचाई. हादसे के दूसरे दिन सुबह 8 बजे तक 8 पर्यटकों के शव बरामद कर लिए गए हैं, बाकी शवों तलाश की जा रही है. क्रूज पर 29 से अधिक लोग सवार थे, जिनमे से 23 लोग सुरक्षित बचा लिए गए हैं.
ये भी पढ़ें-जबलपुर बरगी बांध हादसा: चंद सेकंड में पानी में समा गया क्रूज, खौफनाक वीडियो आया सामने
ये भी पढ़ें-Bargi Dam Cruise Sink Case: बरगी डैम में क्रूज पर सैर करने की कैसी है व्यवस्था, कितना लगता है किराया?
बरगी बांध की पानी की लहरों में फंसकर 29 से अधिक लोगों के साथ डूबा क्रूज
उल्लेखनीय है नर्मदा नदी पर बने बरगी बांध में बीते 30 अप्रैल की शाम हुए हादसे में अब तक कुल 8 शव बरामद किए गए हैं. आंधी और बारिश के बीच बरगी बांध में डूबे क्रूज में 29 से अधिक लोग सवार थे.15 लोग हिम्मत करके तैरकर बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन शेष बांध की पानी के अंदर समा गए. जिला प्रशासन ने तुरंत बचाव-राहत कार्य शुरू करवाया, लेकिन एक-एक कर चार शव डैम से बरामद हुए और शेष लापता थे.
सूनाओं के लिए जबलपुर कलेक्टर कार्यालय में स्थापित किया गया कंट्रोल रूमच
बरगी बांध में क्रूज पलटने की घटना के संबंध में सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए जबलपुर कलेक्टर कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है. कंट्रोल रूम का दूरभाष नम्बर 0761-2624355 है. कंट्रोल रूम का इंचार्ज वीरेन्द्र सिंह को बनाया गया है और यह रात भर चालू रहेगा. कंट्रोल रूम से संपर्क कर कोई भी व्यक्ति घटना में मिसिंग व्यक्तियों के बारे में या अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों का आदान-प्रदान कर सकेगा.
ये भी पढ़ें-Bargi Dam Accident: दूसरे दिन भी जारी है लापता लोगों की तलाश, अब तक 8 शव मिले