Jabalpur Dowry Death Case: जबलपुर में दहेज की मांग पूरी न होने पर नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पुलिस जांच शुरू

Jabalpur Dowry Case: जबलपुर में 6 लाख रुपये दहेज की मांग पूरी न होने पर नवविवाहिता पूजा साहू की संदिग्ध मौत. परिजनों ने ससुराल वालों पर जहरीला पदार्थ देकर हत्या का आरोप लगाया. पुलिस जांच जारी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Jabalpur Dowry Death Case: जबलपुर में दहेज की मांग पूरी न होने पर नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पुलिस जांच शुरू

Jabalpur Dowry Case: जबलपुर में दहेज उत्पीड़न (Dowry Harassment Complaint) का एक गंभीर मामला सामने आया है. आरोप है कि दहेज (Dowry Demand Dispute) में 6 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर नवविवाहिता पूजा साहू (Newlywed Pooja Sahu Dies) की योजनाबद्ध तरीके से हत्या कर दी गई. मृतका के भाई विनीते साहू ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप (Allegations of Poisoning) लगाते हुए पति निखिल साहू, सास‑ससुर और ननद के खिलाफ दहेज हत्या का प्रकरण दर्ज करने की मांग की है.

विवाह के समय हुई थी 10 लाख की मांग

पूजा का विवाह 6 फरवरी 2026 को निखिल साहू से हुआ था. परिजनों के अनुसार, ससुराल की ओर से 10 लाख रुपये दहेज की मांग की गई थी. इसमें से 4 लाख रुपये नगद और सोने के आभूषण दे दिए गए थे. आरोप है कि शेष 6 लाख रुपये की मांग को लेकर पूजा को लगातार प्रताड़ित किया जाता था.

महाकाल दर्शन के दौरान तबीयत बिगड़ने का दावा

शादी के कुछ ही दिनों बाद पूजा ससुराल पक्ष के साथ उज्जैन महाकाल दर्शन के लिए गई थी. परिजनों का कहना है कि घटना वाले दिन सुबह उन्हें एक वीडियो भेजा गया, जिसमें पूजा की हालत गंभीर दिखाई दे रही थी. इसके बाद उन्हें फोन पर उसकी मौत की सूचना दी गई. परिवार का आरोप है कि पूजा को जहरीला पदार्थ देकर मारा गया. तबीयत बिगड़ने पर उज्जैन से जबलपुर लौटते समय किसी अस्पताल में भर्ती क्यों नहीं कराया गया?

वीडियो में दिखी गंभीर हालत, परिवार ने जताई शंका

परिजनों का कहना है कि भेजे गए वीडियो में पूजा बेहद खराब अवस्था में दिखाई दी. उनका आरोप है कि ससुराल पक्ष ने बीमारी का बहाना बनाकर मौत को छिपाने की कोशिश की और बाद में सिर्फ फोन पर जानकारी दी.

Advertisement

पुलिस ने जांच शुरू की, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पूरा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अब पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके आधार पर कार्रवाई की दिशा तय होगी.

यह भी पढ़ें : नर्मदापुरम: दहेज में 3 लाख और बाइक की मांग पर टूटी शादी, दूल्हे और पिता पर FIR

Advertisement

यह भी पढ़ें : MP में गुड़ की खेती के बाद अब बढ़ेगा दूध उत्पादन का रकबा; कांग्रेस ने ले लिए CM मोहन यादव के मजे, देखिए वीडियो

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; कुलदीप शर्मा बने बलौदा बाजार कलेक्टर, दीपक सोनी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर

Advertisement

यह भी पढ़ें : मार्च में छुट्टियों पर भी खुलेंगे रजिस्ट्री ऑफिस; 1 अप्रैल से बदलेगी गाइडलाइन दरें, खरीदारों को मिलेगी राहत