IPS Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के बड़वानी नए पुलिस अधीक्षक बनने से पहले आईपीएस पद्म विलोचन शुक्ला वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन में अपना नाम दर्ज करवा चुके हैं. शासकीय रेलवे पुलिस, इंदौर में एसपी रहते हुए पद्म विलोचन शुक्ला ने दो अभिनव पहल की थी, जिससे उन्हें इंटरनेशनल लेवल पर भी पहचान मिली. अब मध्य प्रदेश कृषि कैबिनेट बैठक से एक दिन पहले उनको बड़वानी जिले की कमान सौंपी गई है.
Padma Vilochan Shukla: रेल इंदौर से बड़वानी SP तक का सफर
आईपीएस पद्म विलोचन शुक्ला का जन्म 7 दिसंबर 1969 को हुआ. उन्होंने M.Sc. तक शिक्षा प्राप्त की और 1 जुलाई 1996 को मध्य प्रदेश पुलिस सेवा जॉइन की. वे राज्य पुलिस सेवा (SPS) कैडर के अधिकारी हैं और वर्ष 2016 में उन्हें भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नत करते हुए मध्य प्रदेश कैडर आवंटित किया गया.
ips padma vilochan shukla sp barwani MP world book of records
बड़वानी के कप्तान बनने से पहले वे शासकीय रेलवे पुलिस इंदौर में पुलिस अधीक्षक (SP Rail) के पद पर पदस्थ थे. 8 सितंबर 2025 को उनकी वहां पदस्थापना दर्ज की गई थी. 1 मार्च 2026 को बड़वानी पुलिस अधीक्षक पद पर तबादला किया गया है. इंदौर रेल पुलिस में कार्यकाल के दौरान उन्होंने रेलवे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली.
ips padma vilochan shukla sp barwani MP world book of records
बड़वानी में स्थायी एसपी की नियुक्ति
बड़वानी में इससे पहले एएसपी धीरज बब्बर को एसपी का प्रभार सौंपा गया था. पूर्व एसपी जगदीश डाबर 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो गए थे, जिसके बाद से यह पद खाली था. ऐसे में 2 मार्च को हो रही कृषि कैबिनेट बैठक से पहले स्थायी एसपी की नियुक्ति को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. राज्य सरकार का यह कदम स्पष्ट संकेत देता है कि बड़वानी में होने वाली कैबिनेट बैठक को लेकर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को प्राथमिकता दी जा रही है.
ips padma vilochan shukla sp barwani MP world book of records
वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स से मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान
इंदौर रेल पुलिस की दो अभिनव पहल ‘हमारी सवारी-भरोसे वाली' और ‘पटरी की पाठशाला'को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है. World Book of Records द्वारा इन पहलों के लिए Certificate of Excellence प्रदान किया गया. यह सम्मान 9 फरवरी 2026 को The Park Hotel में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक ज्योति शर्मा और उनकी टीम को दिया गया.
ips padma vilochan shukla sp barwani MP world book of records
‘हमारी सवारी-भरोसे वाली' क्या है?
यह रेलवे पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी डिजिटल सार्वजनिक सुरक्षा पहल मानी जा रही है. इस अभियान के तहत QR कोड आधारित ऑटो चालक सत्यापन प्रणाली लागू की गई, जिससे यात्री QR स्कैन कर ड्राइवर की पहचान और विवरण सत्यापित कर सकते हैं. इससे पारदर्शिता, जवाबदेही और यात्रियों की सुरक्षा में बड़ा सुधार हुआ.
‘पटरी की पाठशाला' की खासियत
यह अभियान रेलवे ट्रैक किनारे रहने वाले समुदायों और बच्चों के लिए सुरक्षा व नैतिक जागरूकता कार्यक्रम था. इसमें ट्रैक पार करने के जोखिम, रेलवे सुरक्षा नियमों और जिम्मेदार नागरिक व्यवहार पर जागरूकता अभियान चलाया गया.
तकनीक और सामुदायिक जुड़ाव का मॉडल
SP पद्म विलोचन शुक्ला के नेतृत्व में इन पहलों ने पुलिसिंग के एक प्रगतिशील मॉडल को सामने रखा, जिसमें तकनीक, रोकथाम आधारित रणनीति और जमीनी स्तर पर सामुदायिक भागीदारी को जोड़ा गया. अब बड़वानी के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में उनकी नियुक्ति को प्रशासनिक मजबूती और नवाचार आधारित नेतृत्व के रूप में देखा जा रहा है. कृषि कैबिनेट बैठक के मद्देनजर यह तैनाती राज्य सरकार की रणनीतिक तैयारी का हिस्सा मानी जा रही है.
IPS Padma vilochan Shukla होंगे बड़वानी के नए SP, एमपी कृषि कैबिनेट बैठक से एक दिन पहले सौंपी जिम्मेदारी