विज्ञापन
This Article is From Jun 20, 2025

Yoga Day पर इंदौर में योग कराएंगी अदा शर्मा, रूस की योग प्रशिक्षक अनास्तासिया विनी और गिराफानोवा का भी होगा कार्यक्रम

International Yoga Day 2025 in MP: 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, इंदौर में अभिनेत्री अदा शर्मा और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया योग कार्यक्रमों में शामिल होंगे.

Yoga Day पर इंदौर में योग कराएंगी अदा शर्मा, रूस की योग प्रशिक्षक अनास्तासिया विनी और गिराफानोवा का भी होगा कार्यक्रम
रूस की योग प्रशिक्षक अनास्तासिया विनी, बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा.

International Yoga Day 2025 in Madhya Pradesh: 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस  के अवसर पर मध्य प्रदेश में योग के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. एमपी के कई शहरों में योग शिविरों का आयोजन होगा, जहां भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, केंद्रीय ज्योतिरादित्य सिंधिया, अभिनेत्री अदा शर्मा, रूस की योग प्रशिक्षक अनास्तासिया विनी और गिराफानोवा शिवि में शामिल होंगे. इनके अलावा अलग-अलग शिविर में मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री, सांसद और विधायक शामिल होंगे. सुरक्षा बल बीएसएफ (BSF), मध्य प्रदेश पुलिस के साथ आरएपीटीसी (RAPTC) भी अपने शिविर आयोजित किए जाएंगे.

भोपला में सीएम डॉ मोहन यादव

राज्य की राजधानी भोपाल में सीएम डॉ मोहन यादव सुबह साढ़े 6 बजे योग करेंगे, जिसका लाइव प्रसारण भी किया जाएगा. इस दौरान उनके साथ स्कूल के बच्चे भी शामिल हो सकते हैं. बता दें कि पीएम मोदी आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में योगाभ्यास करेंगे.

इंदौर में अभिनेत्री अदा शर्मा

इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने तीन वर्ष पहले योग मित्र अभियान शुरू किया था. लोगों को योग से जोड़ने के लिए मेयर ने हर वार्ड में योगमित्र गार्डन भी तैयार किए था. इसी को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गोपुर चौराहा पर योग का आयोजन किया जा रहा है, जहां बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा शामिल होंगी.

राजबाड़ा पर सामूहिक योग का कार्यक्रम

वहीं, इंदौर के राजबाड़ा में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी सामूहिक योग शिविर में शामिल होंगे. आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं. यह कार्यक्रम सुबह 6 बजे से शुरू होगा.

इस शिविर में मौजूद रहेंगी रूस की योग प्रशिक्षक

इंदौर के रेसकोर्स रोड स्थित खेल प्रशाल में  बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन और चमेली देवी योग केंद्र सामूहिक योग शिविर आयोजन करेगा, जहां रूस की दो योग प्रशिक्षक मौजूद रहेंगी. इनमें अनास्तासिया विनी और गिराफानोवा शामिल हैं. योग कार्यक्रम सुबह 6 बजे से शुरू हो जाएगा.

ये भी पढ़ें- वंदे भारत के एग्जीक्यूटिव कोच में 7-8 लोगों की दबंगई, यात्री को जमकर पीटा- नाक और मुंह से बहने लगा खून

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com