Indore Road Accident: शादी की खुशी मातम में बदली, बारातियों की गाड़ी को आईसर वाहन ने मारी टक्कर, 4 लोगों की मौत

Indore Road Accident: इंदौर में भीषण सड़क हादसा हो गया. दुल्हन लेकर लौट रही बारातियों की गाड़ी को आईसर वाहन ने टक्कर मार दी. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Indore Road Accident: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर के खुड़ैल थाना क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे (Indore Road Accident) ने खुशियों को मातम में बदल दिया. दुल्हन लेकर लौट रही बारात की कार ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास एक आईसर वाहन से टकरा गई. बताया जा रहा है कि आगे चल रहे आईसर वाहन ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिसके चलते पीछे आ रही कार उसमें जा घुसी. इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. 

इंदौर में भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. बता दें कि हादसे के वक्त कार में कुल 11 लोग सवार थे. घायलों को तुरंत शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.

Advertisement

परिजनों में मचा कोहराम

मृतकों की पहचान इरफान, आरिश, फरहान मेव और रहीश खान के रूप में हुई है. सभी मृतक इंदौर के सदर बाजार क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं. हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. वहीं घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई.

गुस्साए परिजनों ने किया सड़क जाम

गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया और दुर्घटनाग्रस्त वाहन में आग लगाने का प्रयास भी किया. स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल पहुंचा और काफी मशक्कत के बाद हालात को नियंत्रण में लिया गया. पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझाइश देकर मामला शांत कराया. फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और हादसे के सटीक कारणों की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ेंSuccess Story: गाड़ी के बजाय साइकिल से पहुंचते हैं ऑफिस, सादगी है इनकी पहचान... जानिए सागर के SP दिनेश कौशल की कहानी

ये भी पढ़ेंBaloda Bazar Fire: रमेश ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी भीषण आग: इलाके में अफरा-तफरी का माहौल, 15 लाख रुपये का नुकसान

Advertisement
Topics mentioned in this article