इंदौर में कार सवार कपल पर हमला करने वाले की पुलिस ने निकाल दी हेकड़ी, लंगड़ाते हुए आया नजर

आरोपी ने नशे की हालत में बोतल से कार पर हमला किया था. जब वह गिरफ्तार हुआ तो पुलिस ने उसकी रातभर में हेकड़ी निकाल दी. वह लंगड़ाते हुए नजर आया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
कार पर बोतल से हमला करता आरोपी.

इंदौर में रात को कार सवार कपल पर हमला करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस उन्हें थाने ले आई और रातभर थानेदोनों को थाने लाई  पुलिस का कहना है कि वीडियो सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे. कलेक्ट्रेट के पास हुई इस घटना के बाद लोगों ने सुरक्षा-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए थे.

क्या है मामला

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, रावजी बाजार थाने के SHO उमेश यादव ने बताया कि व्यापारी पीयूष मनवानी अपनी पत्नी के साथ कार में यात्रा कर रहे थे. जब वह जूनी इंदौर स्थित कलेक्टर कार्यालय के पहुंचे थे, तभी मोटर साइकिल सवार दो युवकों ने उन्हें ओवरटेक किया और कार पर हाथ से वार किया. जब पीयूष ने कार रोकी तो पीछे बैठा युवक उनके पास आकर गाली-गलौज करने लगा.

Advertisement

उसके हाथ में एक बोतल थी और देखते ही देखते वह कार के बोनट पर चढ़ गया और आगे वाले शीशे पर वार किया. इससे कार का शीशा टूट गया और उस दौरान पति-पत्नी कार में ही फंसे रह गए.

पुलिस की पूछताछ में निकली अकड़

स्थानीय अधिकारियों ने घटना की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई की. घटना के कुछ ही समय बाद दोनों संदिग्धों को पुलिस हिरासत में ले लिया गया.  आरोपियों को थाने में रखा गया, पूछताछ में आरोपियों की पूरी अकड़ निकल गई. जब थाने से पुलिस के साथ बाहर निकला तो आरोपी लंगड़ाकर चल रहा था. जांचकर्ता फिलहाल युवकों से पूछताछ कर रहे हैं, ताकि इस हिंसक घटना के असली कारण का पता लगाया जा सके और औपचारिक आरोप तय किए जा सकें.

ये भी पढ़ें- स्वच्छता के बाद पर्यावरण में नंबर 1 बनने की तैयारी, इंदौर में लगेंगे 21 लाख पौधे और 51 हजार वाटर हार्वेस्टिंग

Advertisement
Topics mentioned in this article