अवैध शराब जब्त करने गई पुलिस की टीम पर ईंट-पत्थरों से हमला, सब इंस्पेक्टर समेत दो पुलिसकर्मी घायल

Liquor mafia: DSP उमाकांत चौधरी ने घटना जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस की टीम मुखबिर की सूचना पर सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात सिमरोड गांव में एक कच्चे मकान में छिपाई गई अवैध शराब जब्त करने गई थी, लेकिन वहां मौजूद ग्रामीणों ने पुलिस की टीम पर अचानक हमला बोल दिया, जिससे सब इंस्पेटर समेत 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
POLICE TEAM ATTACKED BY LIQUOR MAFIA
इंदौर:

Illegal Liqour Mafia: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में मंगलवार को अवैध शराब जब्त करने गए पुलिस की एक टीम पर 10 से ज्यादा ग्रामीणों ने पथराव कर घायल कर दिया. पथराव सब इंस्पेक्टर समेत दो पुलिसकर्मी घायल हो गए. मुखबिर से मिली टिप के आधार एक कच्चे मकान में सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात छापेमारी करने पहुंची पुलिस की टीम को ग्रामीणों ने पत्थरे फेंके, जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए. 

DSP उमाकांत चौधरी ने घटना जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस की टीम मुखबिर की सूचना पर सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात सिमरोड गांव में एक कच्चे मकान में छिपाई गई अवैध शराब जब्त करने गई थी, लेकिन वहां मौजूद ग्रामीणों ने पुलिस की टीम पर अचानक हमला बोल दिया, जिससे सब इंस्पेटर समेत 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए.

ये भी पढ़ें-सास-ससुर और पति को 10-10 साल का कठोर कारावास, दहेज उत्पीड़न और छेड़खानी से तंग आकर नववधू ने कर ली थी खुदकुशी

पुलिस टीम पर पथराव के बाद अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए ग्रामीण

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि, अवैध शराब के ठिकाने पर पहुंची पुलिस की टीम पर वहां मौजूद 10 से ज्यादा ग्रामीणों ने अचानक पथराव शुरू कर दिया, जिसमें एक उप निरीक्षक और एक आरक्षक घायल हो गए. उनके मुताबिक पुलिस पर पथराव करने वाले लोगों की पहचान नहीं हो गई है, जो पथराव के बाद अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए थे. 

Advertisement

बरामद हुई 1200 लीटर देशी और विदेशी शराब, कीमत करीब 5 लाख रुपए

डीएसपी ने बताया कि पथराव की सूचना मिलते ही पुलिस का अतिरिक्त बल मौके पर भेजा गया और आबकारी अधिनियम के प्रावधानों के तहत कुल 1,200 बल्क लीटर देशी और विदेशी शराब जब्त की गई,जिसकी कीमत तकरीबन पांच लाख रुपये है. उन्होंने बताया कि पुलिस दल पर पथराव करने वाले 10 से ज्यादा लोगों पर भारतीय न्याय संहिता के संबद्ध प्रावधानों में मामला दर्ज किया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है.

ये भी पढ़ें-छत्तीसगढ़ में एक आवासीय स्कूल में प्रेग्नेंट हुईं 3 छात्राएं ? मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन