जल्द इंदौर एयरपोर्ट को मिलेगा नया टर्मिनल, 1 करोड़ हो जाएगी एनुअल पैसेंजर कैपेसिटी, जानिए अभी कितनी है क्षमता?

Indore Airport: 492 करोड़ की लागत से बनने वाले इंदौर एयरपोर्ट टर्मिनल की टेंडर प्रक्रिया 6 महीने में पूरी हो सकती है. नए टर्मिनल को बनाने के लिए पुराने एटीसी टावर और पुराने फायर स्टेशन को भी तोड़ा जाएगा. इसके साथ वर्तमान पार्किंग की जगह को बिजासन रोड के पास शिफ्ट किया जाएगा. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
INDORE AIRPORT WILL BUILD NEW AIRPORT TERMINAL

New Terminal: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के एयरपोर्ट में अब एक और नया टर्मिनल जुड़ने जा रहा है. नया टर्मिनल जुड़ने से अब इंदौर एयरपोर्ट पर यात्रियों की क्षमता 40 लाख से बढ़कर एक करोड़ सालाना हो जाएगी. नया टर्मिनल इंदौर एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग के पास वीआईपी पार्किंग वाले हिस्से में बनाया जाएगा.

492 करोड़ की लागत से बनने वाले इंदौर एयरपोर्ट टर्मिनल की टेंडर प्रक्रिया 6 महीने में पूरी हो सकती है. नए टर्मिनल को बनाने के लिए पुराने एटीसी टावर और पुराने फायर स्टेशन को भी तोड़ा जाएगा. इसके साथ वर्तमान पार्किंग की जगह को बिजासन रोड के पास शिफ्ट किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें-मुरैना निर्माणाधीन मंदिर हादसे पर सीएम ने जताया दुख, मृतक परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान किया

नए टर्मिनल के कारण फ्लाइट संख्या भी दोगुनी हो जाएगी

रिपोर्ट के मुताबिक इंदौर में प्रस्तावित नए टर्मिनल को 82 हज़ार वर्ग मीटर में बनाया जाएगा और काम शुरू होने के बाद करीब 2 सालों में नए टर्मिनल का काम पूरा कर लिया जाएगा. बताया जा रहा है कि नए टर्मिनल को बनाए जाने से इंदौर में फ्लाइट्स की संख्या दोगुनी हो जाएगी, जिससे हर घंटे इंदौर एयरपोर्ट पर 6000 यात्री सफर कर सकेंगे.

Advertisement

नए टर्मिनल का काम उज्जैन सिंहस्थ से पहले खत्म होगा?

गौरतलब है साल 2028 में होने वाले उज्जैन सिंहस्थ को देखते हुए भी कई लोग इंदौर होकर उज्जैन पहुंचेंगे, ऐसे में इस टर्मिनल का काम जल्द शुरू कर सिंहस्थ के पहले खत्म करने के निर्देश भी जनप्रतिनिधि द्वारा दिए गए हैं. माना जा रहा है कि एक बार नया टर्मिनल तैयार हो गया तो एयरपोर्ट की क्षमता बढ़ने के साथ यात्री सुविधाओं में इजाफा होगा. 

ये भी पढ़ें-VIDEO: प्लास्टिक की बोरी ओढ़कर सोयी बुजुर्ग महिला, कांपते हुए बीती पूरी रात, वीडियो MP के एक सरकारी अस्पताल की है