घर छोड़कर ‘असली परिवार’ खोजने निकला किशोर मिला, संतों के वीडियो का था शौक

Indore News: इंदौर में 11 मार्च से लापता 15 वर्षीय किशोर को पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया है. वह घर से एक पत्र छोड़कर “असली परिवार” के पास जाने की बात लिखकर निकला था. पुलिस जांच में सामने आया कि किशोर धार्मिक वीडियो और संतों के प्रवचन से काफी प्रभावित था.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

मध्य प्रदेश के इंदौर में 11 मार्च से लापता 15 वर्षीय किशोर को पुलिस ने सुरक्षित ढूंढ लिया है. किशोर अपने घर कृष्ण विहार कॉलोनी से एक पत्र छोड़कर निकला था. पत्र में उसने परिजनों से चिंता न करने और अपने “असली परिवार” के पास जाने की बात लिखी थी.

धार्मिक वीडियो और संतों के प्रवचन देखता था

जानकारी के अनुसार किशोर रुद्र धार्मिक प्रवृत्ति का बताया जा रहा है. वह अक्सर सोशल मीडिया पर संतों के प्रवचन और धार्मिक वीडियो देखा करता था. पुलिस जांच में सामने आया कि वह विशेष रूप से Premanand Maharaj के वीडियो और रील्स देखता था.

Advertisement

क्रिकेट खेलने का कहकर घर से निकला

परिजनों के मुताबिक 11 मार्च को किशोर क्रिकेट खेलने की बात कहकर घर से निकला था. वह अपने साथ एक बैग भी लेकर गया था. जांच में यह भी पता चला कि वह घर से करीब 500 रुपए लेकर निकला था.

गूगल हिस्ट्री में काली माता से जुड़े VIDEO

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने किशोर की गूगल हिस्ट्री भी खंगाली. इसमें काली माता से जुड़े कई वीडियो देखने की जानकारी सामने आई. इससे पुलिस को उसकी धार्मिक रुचि के बारे में और सुराग मिले.

गुप्त काशी में मिला किशोर

एडिशनल डीसीपी Rajesh Dandotiya ने बताया कि परिवार को सूचना मिली थी कि किशोर Guptkashi में देखा गया है. इसके बाद Indore के खजराना थाना पुलिस ने वहां की पुलिस से संपर्क किया. गुप्त काशी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए किशोर को दस्तियाब कर लिया. फिलहाल खजराना पुलिस की टीम गुप्त काशी पहुंच चुकी है और किशोर को लेकर इंदौर वापस आ रही है.