Indore MBA Student: दोस्त के कमरे में मिला एमबीए छात्रा का शव, शरीर पर नहीं थे कपड़े, 4 दिन से थी लापता

indore mba student murder case: इंदौर के द्वारकापुरी क्षेत्र में एक दोस्त के किराए के कमरे से 24 वर्षीय MBA छात्रा का शव मिलने से सनसनी फैल गई. युवती कई दिनों से लापता थी. शुरुआती जांच में गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई जा रही है. पुलिस ने एक युवक को मुख्य संदिग्ध मानते हुए जांच तेज कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
इंदौर में एमबीए छात्रा की मौत केस में आरोप व उसका क‍िराए का मकान.

indore mba student murder case: मध्य प्रदेश के इंदौर में द्वारकापुरी पुलिस थाना इलाके की अंकल गली में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक किराए के कमरे से 24 वर्षीय युवती का नग्‍न अवस्‍था में शव बरामद हुआ है. युवती की पहचान एमबीए छात्रा खुशबू के रूप में हुई है. वह पिछले 2 दिन से लापता थी. परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत पहले पण्डरीनाथ थाने में दर्ज कराई थी. प्रेमी पर हत्‍या का शक जताया जा रहा है हालांक‍ि खुशबू के मौत की वास्‍तव‍िक वजह का पता इंदौर पुल‍िस की जांच के बाद ही चल सकेगा.

गले पर मिले निशान, हत्या की आशंका

द्वारकापुरी थाना पुलिस की शुरुआती जांच और घटनास्थल के निरीक्षण से मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है. युवती के गले पर रस्सी जैसे निशान पाए गए हैं, जिससे गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है. शव की स्थिति को देखते हुए घटना दो से तीन दिन पुरानी मानी जा रही है.

Advertisement

परिजनों के अनुसार, 11 फरवरी को खुशबू अपने पिता के साथ जन्म प्रमाण पत्र में सुधार कराने गई थी. उसी रात वह सहेली की बर्थडे पार्टी में जाने की बात कहकर घर से निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी.

मंदसौर निवासी युवक पर शक

डीसीपी कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि जांच के दौरान पियूष धनोतिया नामक युवक मुख्य संदिग्ध के रूप में सामने आया है. वह मंदसौर का रहने वाला बताया जा रहा है और खुशबू के साथ उसके रिलेशनशिप में होने की जानकारी मिली है. पुलिस ने एफएसएल टीम के साथ मौके से साक्ष्य जुटाए हैं. फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा. 

ये भी पढ़ें: इंस्टा पर प्यार, सेप्टिक टैंक में लाश: भोपाल में प्रेमी ने पत्नी के साथ मिल प्रेमिका को मार डाला