इंदौर के कोचिंग इंस्टीट्यूट में छात्रा से छेड़छाड़, मैनेजर को पीटते हुए पुलिस के पास ले गए परिजन

MP News: इंदौर में कोचिंग इंस्टीट्यूट की एक छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Madhya Pradesh news: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक कोचिंग संस्थान के प्रबंधक को कथित तौर पर कोचिंग परिसर में नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. इस घटना के आरोप में मैनेजर को  पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मंगलवार को पुलिस ने इसकी जानकारी दी. 

यह घटना सोमवार शाम की है, जब छात्रा शहर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के नरेंद्र तिवारी रोड स्थित एक कोचिंग संस्थान गई थी. छात्रा ने तुरंत अपने माता-पिता को बताया.  इसके बाद माता-पिता और कुछ रिश्तेदार कोचिंग संस्थान पहुंचे और आरोपी की पिटाई कर दी. पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान आदेश जोशी के रूप में हुई है.सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी को भीड़ पीटते हुए पुलिस के पास ले जा रही है.

Advertisement

अश्लील हरकतें करने लगा था आरोपी

मंगलवार को डीसीपी जोन-1, इंदौर कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि पीड़िता ने कहा कि वह सोमवार शाम कोचिंग गई थी.शिकायत में उसने बताया कि वह अपना बैग पहली मंजिल की क्लास में रखकर नीचे आई थी. इसी दौरान कोचिंग संस्थान के मैनेजर ने उसे अपने पास बैठने को कहा. पुलिस के अनुसार आरोपी उसे एक रास्ते पर ले गया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा. लड़की किसी तरह वहां से बचकर ऊपर गई और एक सीनियर शिक्षक को पूरी घटना बताई.डरी हुई छात्रा घर पहुंची और अपने परिवार को सब कुछ बताया.

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है

डीसीपी ने कहा कि सूचना मिली थी कि एक छात्रा के साथ कोचिंग संस्थान के मैनेजर ने छेड़छाड़ की है. इसके बाद उसके माता-पिता वहां पहुंचे और आरोपी की पिटाई कर दी. पुलिस टीम ने तुरंत पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.आरोपी पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे जेल भेज दिया गया है. साथ ही अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने कोचिंग संस्थान के मालिक को नोटिस जारी किया है. डीसीपी ने बताया कि मालिक से संस्थान के सभी कर्मचारियों का विवरण और उनका पुलिस सत्यापन हुआ है या नहीं, इसकी जानकारी मांगी गई है. अगर वह नियमों का पालन नहीं करता, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें "घरों से बाहर न निकलें लोग..." बाघिन की दहाड़ से किसानों का कांपा कलेजा, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

Topics mentioned in this article