Indore Plastic Granule Factory Fire: मध्य प्रदेश के इंदौर के धार रोड नवादा पंथ प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. यह फैक्ट्री प्लास्टिक दाना बनाने की है. आग इतनी भीषण थी कि लपटें करीब 20 फीट तक ऊपर उठ रही थीं. आसमान में सिर्फ धुआं ही धुआं दिख रहा था. कई किलोमीटर दूर तक धुएं का गुबार देखा गया. इस आगजनी को देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात है. आस पास को लोगों ने इसकी सूचना फायर बिग्रेड की दी.
3 सालों से संचालित है यह फैक्ट्री
यह प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है और ड्यू ड्रॉप इरिगेशन के नाम से यह फैक्ट्री चलाई जाती है और इसके संचालक मोहम्मद जावेद कुरैशी है. यह फैक्ट्री पिछले 3 सालों से संचालित हो रही है. जानकारी के मुताबिक, इस आगजनी में करोड़ों रुपये का प्लास्टिक का दाना जलकर खाक हो गया.
फायर बिग्रेड की 6 गाड़ियां मौके पर मौजूद
फैक्ट्री में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया. आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 6 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. फायर कर्मी लगातार मशक्कत कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा केस भोपाल: गिरफ्तारी से बचीं पूर्व जज गिरिबाला सिंह; क्या व्हाट्सएप चैट दिला पाएगी न्याय?