एमडी ड्रग बनाने के केमिकल और मशीनरी जब्त, इंदौर में नारकोटिक्स टीम की बड़ी कार्रवाई

इंदौर में नारकोटिक्स विभाग की बड़ी कार्रवाई. महू के थवलाय क्षेत्र में छापेमारी के दौरान एमडी ड्रग बनाने के केमिकल और अत्याधुनिक मशीनरी जब्त की. फैक्ट्री से 43.820 किलो उच्च गुणवत्ता की मेथ क्रिस्टल MD, 260 किलो से अधिक केमिकल्स और कई उपकरण मिले.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Indore Drug Bust 2026: इंदौर में नारकोटिक्स विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एमडी ड्रग बनाने में इस्तेमाल होने वाले भारी मात्रा में केमिकल और मशीनरी जब्त की है. महू के थवलाय क्षेत्र में एक मकान पर हुई इस छापेमारी ने पूरे जिले में हड़कंप मचा दिया है. शुरुआती जांच से संकेत मिल रहे हैं कि यहां करोड़ों रुपये की अवैध ड्रग तैयार की जा रही थी.

थवलाय क्षेत्र में दबिश और बरामदगी

सेंटर ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (CBN) ने महू के थवलाय क्षेत्र में स्थित एक घर पर अचानक छापा मारा. इस कार्रवाई में उज्जैन, मंदसौर, नीमच और जावरा से आई संयुक्त टीमें शामिल थीं. मौके पर वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे और बरामद सामग्री की जांच की. शुरुआती आकलन में जब्त केमिकल की कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है.

सभी टीमों की सक्रिय भूमिका

नारकोटिक्स विभाग की अलग-अलग इकाइयों की टीमें बीती रात से ही इस ऑपरेशन में लगी हुई थीं. विभाग के अनुसार, जल्द ही इस पूरे मामले का आधिकारिक खुलासा किया जा सकता है. फिलहाल फैक्ट्री में जारी तलाशी के दौरान कई महत्वपूर्ण सबूत मिले हैं.

मंदसौर से बरामदगी के बाद शुरू हुआ सुराग

13 फरवरी की रात सीबीएन एमपी इकाई की नीमच और मंदसौर टीम ने मंदसौर में एक बस से दो यात्रियों को गिरफ्तार किया था. उनके पास से 8.172 किलो उच्च गुणवत्ता वाली क्रिस्टल एमडी बरामद हुई थी. इसके बाद टीमों ने उसी के आधार पर आगे की जांच शुरू की और फैक्ट्री की तलाश जारी रखी.

Advertisement

थवलाय की फैक्ट्री से मिली भारी मात्रा में ड्रग

लगातार तलाश के बाद सुबह करीब 11 बजे महू तहसील के थवलाय गांव में स्थित एक फैक्ट्री तक पहुंचा गया. यहां की तलाशी में अब तक 43.820 किलो उच्च गुणवत्ता की मेथ क्रिस्टल MD, 260 किलो से अधिक केमिकल्स और अत्याधुनिक ड्रग बनाने की मशीनें बरामद की गईं. इस बरामदगी को मध्य प्रदेश में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई बताया जा रहा है.

कार्रवाई अभी जारी

नारकोटिक्स विभाग के अधिकारी फैक्ट्री परिसर में और भी साक्ष्य जुटा रहे हैं. यह संभावना जताई जा रही है कि नेटवर्क बड़ा है और आने वाले समय में और गिरफ्तारी तथा खुलासे सामने आ सकते हैं.

Advertisement