विधायक पुत्र की दबंगई...आधीरात 10 गाड़ियों का काफिला लेकर पहुंचा माता टेकरी, पट खुलवाने की जिद कर पुजारी के बेटे से की मारपीट 

MP News: मध्य प्रदेश के देवास में बीजेपी विधायक के बेटे की दबंगई सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. यहां उसने आधीरात को मंदिर के पट खोलने की जिद पर पुजारी के बेटे के साथ मारपीट की है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

The High-Handedness of the MLA Son: मध्य प्रदेश के देवास में इंदौर के बीजेपी के विधायक के बेटे की दबंगई सामने आई है. विधायक का बेटा आधीरात को 10 गाड़ियों के काफिले के साथ माता टेकरी पहुंच गया. यहां पुजारी के बेटे से जिद करने लगा कि मंदिर का पट खोला जाए. उसने ऐसा नहीं किया तो उसके साथ मारपीट कर दी. ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. 

ये है मामला

प्रदेश में भाजपा नेता तो ठीक अब उनकी संतानों पर भी सत्ता का नशा सिर चढ़कर बोल रहा है. ऐसे ही शुक्रवार की देर रात 12 बजे के बाद इंदौर के BJP विधायक गोलू शुक्ला का बेटा रुद्राक्ष शुक्ला देवास की प्रसिद्ध माता टेकरी पर 10 से अधिक वाहनों का काफिला लेकर ऊपर चढ़ गया. 

Advertisement

इतना ही नहीं चामुंडा माता मन्दिर के पट बन्द होने पर पुजारी पुत्र उपदेश नाथ के बेटे से ना सिर्फ जबरदस्ती कर पट खुलवाने की जिद करने लगा. उसने पट नहीं खोले तो नहीं खोले तो उसके साथ मारपीट कर दी.पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.  

इस पूरे मामले में देवास के एक युवक जीतू रघुवंशी का नाम भी सामने आया है,जो कि इन सभी को लेकर ऊपर माता टेकरी पर गया था. CSP दिशेष अग्रवाल ने बताया कि  युवक जीतू रघुवंशी पर पहले से ही कई मामले दर्ज हैं. देवास का प्रसिद्ध माता टेकरी पर दो देवियों बड़ी माता मां तुलजा भवानी और छोटी माता मां चामुंडा माता का प्रसिद्ध मन्दिर है. यहां शारदीय नवरात्र में लाखों श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं. 

ये भी पढ़ें 

कांग्रेस ने घेरा 

पूरे मामले में शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने कहा कि विधायक जी अपने बच्चों पर भी ध्यान दें,इस तरह का कृत्य समाज में स्थान नहीं दिलाता है,साथ ही इस बात कि जांच की भी मांग की है कि आखिर किसके कहने पर मन्दिर के नीचे के गेट खोले गए और वाहनों को ऊपर जाने दिया गया.

ये भी पढ़ें छत्तीसगढ़ सरकार ने नक्सलियों को दी बड़ी गारंटी, कहा- 120 दिन के अंदर कर देंगे पुर्नवास, सम्मानजनक जीवन मिलेगा

Advertisement
Topics mentioned in this article