ICC T20 World Cup: कोलंबो में भारत का जलवा, ईशान के तूफान में उड़ा पाकिस्तान, इंड‍िया 61 रन से जीता

कोलंबो में खेले जा रहे टी20 विश्वकप मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन बनाए. ईशान किशन की 77 रन की तूफानी पारी के बाद भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान को 18 ओवर में ऑल आउट कर दिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

india vs pakistan: टी-20 व‍िश्‍व कप 2026 में 15 फरवरी को भारत ने पाक‍िस्‍तान पर बड़ी जीत दर्ज की है और व‍िश्‍वकप के मुकाबलों में जीत का स‍िलस‍िला बरकरार रखा है. भारत ने पाक‍िस्‍तान को 61 रन से हराया है. श्रीलंका  के Colombo में R. Premadasa Stadium में खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारत ने शुरुआत से ही पाकिस्तान पर पूरी तरह शिकंजा कस लिया था. 175 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम 18 ओवर में 114 रन पर ऑल आउट हो गई.

ईशान किशन की तूफानी पारी ने बदला मैच का रुख

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत जरूर खराब रही और अभिषेक शर्मा पहले ही ओवर में आउट हो गए. लेकिन इसके बाद Ishan Kishan ने मोर्चा संभाल लिया.

ईशान ने सिर्फ 27 गेंदों में अर्धशतक जड़ते हुए पाकिस्तान के स्पिन अटैक की धज्जियां उड़ा दीं. उन्होंने 40 गेंदों पर 10 चौके और 3 छक्कों की मदद से 77 रन की विस्फोटक पारी खेली. जब वह क्रीज पर थे, तब भारत का स्कोर 200 के पार जाता नजर आ रहा था.

उनके अलावा Suryakumar Yadav ने 32 रन, Tilak Varma ने 25 रन और Shivam Dube ने 27 रन का योगदान दिया. भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 175 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया. टीम इंडिया की तरफ से हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल सभी ने 2-2 विकेट लिए.

Advertisement

भारतीय गेंदबाजों का कहर, पाकिस्तान की हालत खराब

175 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. भारतीय गेंदबाजों ने स्पिन फ्रेंडली ट्रैक का पूरा फायदा उठाया और 18 ओवर में ही पाकिस्तान के सारे विकेट गिरा दिए. पाकिस्तान की ओर से Saim Ayub ने गेंदबाजी में 3 विकेट जरूर लिए, लेकिन बल्लेबाजी में टीम पूरी तरह दबाव में नजर आई.

स्टेडियम खचाखच भरा, बारिश की चिंता नहीं

स्टैंड दर्शकों से खचाखच भरे हैं और माहौल पूरी तरह भारत के समर्थन में नजर आया. मौसम भी साफ रहा. हालांकि आसमान में बादल छाए हुए थे लेकिन बारिश नहीं हुई. भारत और पाकिस्तान के कप्तानों ने एक बार फिर हाथ नहीं मिलाया, जिससे मुकाबले का रोमांच और बढ़ गया. 

Ind vs Pak T20: एमपी में सिर चढ़कर बोला भारत-पाक मैच का जादू, गांधी चबूतरा को बना डाला मिनी स्टेडियम

Advertisement