इंदौर के मुराई मोहल्ले में गिरा मकान, अफरा तफरी का माहौल, पुलिस-नगर निगम-एमपीईबी की टीम मौके पर पहुंची

Indore House collapsed: मध्य प्रदेश के इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र के मुराई मोहल्ले में अचानक एक मकान गिर गया. मकान गिरने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया. सूचना के बाद संयोगितागंज पुलिस, नगर निगम और एमपीईबी की टीम मौके पर पहुंची. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

House collapsed in Indore: मध्य प्रदेश के इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र के मुराई मोहल्ले में एक मकान गिर गया. वहीं मकान गिरने से मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया. हालांकि कोई जनहानि नहीं हुआ है. यह मकान कई सालों पुराना बताया जा रहा है. सूचना के बाद संयोगितागंज पुलिस, नगर निगम और एमपीईबी की टीम मौके पर पहुंची. 

विवाद में भाजपा और कांग्रेस के नेता आमने-सामने आ गए. इस दौरान जमकर विवाद हुआ है. फिलहाल पुलिस मौके पर है. वहीं नगर निगम की टीम मकान का मलवा हटाने में जुट गई है.

मकान गिरने के बाद भाजपा और कांग्रेस नेता के बीच विवाद हो गया. पार्षद पति ने कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पर क्षतिग्रस्त मकान के समीप गुमटी रख कर कब्जा करने का आरोप लगाया. वहीं कांग्रेस नेताओं ने बताया कि ड्रेनेज लाइन का काम होने के दौरान जेसीबी का धक्का लगने से मकान क्षतिग्रस्त हुआ था. सूचना के बाद मौके पर संयोगितागंज पुलिस, नगर निगम और एमपीईबी की टीम पहुंची. 

खबर अपडेट की जा रही है....

Topics mentioned in this article