Holi Festival 2026: उज्जैन में साधु संतों ने जमकर खेली होली, सांसद ने भी लगाए ठुमके

Holi Celebration : धार्मिक नगरी उज्जैन में दुगने उत्साह से धुलेंडी का पर्व बुधवार को पूरे शहर में हर्षोल्लास मनाया गया. इस दौरान सड़कों पर बच्चे, महिला और पुरषों की टोली जमकर गुलाल उड़ाकर एक दूसरे को होली पर्व की बधाई देते नजर आई. वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस भी चौक चौराहों पर अलर्ट रही.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Holi Celebration 2026: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन (Ujjain) में बुधवार को बड़े हर्षोल्लास से होली पर्व मनाया गया. शहर की सड़कों पर युवाओं की टोली नाचते गाते एक दूसरे को गुलाल लगाते नजर आए. हालांकि, सबसे खास होली बड़ा उदासीन अखाड़े में मनाई गई. यहां साधु संतों ने एक दूसरे को जमकर रंग-गुलाल लगाए. इस मौके पर सांसद अनिल फिरोजिया भी डीजे की धुन पर जमकर ठुमके लगाए.

धार्मिक नगरी उज्जैन में दुगने उत्साह से धुलेंडी का पर्व बुधवार को पूरे शहर में हर्षोल्लास मनाया गया. इस दौरान सड़कों पर बच्चे, महिला और पुरषों की टोली जमकर गुलाल उड़ाकर एक दूसरे को होली पर्व की बधाई देते नजर आई. वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस भी चौक चौराहों पर अलर्ट रही.

अखाड़े में फूलों की होली

सबसे अलग होली शिप्रा नदी किनारे पंचायती बड़ा उदासीन अखाड़े में मनाई गई. यहां साधु संतों ने पहले परंपरानुसार पूजा पाठ की. फिर स्थानीय संतों के साथ प्रयागराज और हरिद्वार से आए पंच परमेश्वर के साथ मिलकर होली का पर्व एक दूसरे को गुलाल लगाकर मनाया. पहले शिष्य साधुओं ने गुरु के पैर पड़ कर फूलों की बारिश की. परंपरा निर्वहन करने के बाद आम श्रद्धालुओं ने भी साधु संतों के साथ होली खेली और डीजे पर डांस किया. इस मौके पर भांग मिश्रित बनाए व्यंजन का लोग लुफ्त उठाते नजर आए.

यह भी पढ़ें- Holi 2026: अबूझमाड़ में बदली तस्वीर, जहां खून बहता था वहां अब खेली जा रही रंग-गुलाल की होली

Advertisement

आयोजन के दौरान सांसद अनिल फिरोजैविक अखाड़े पहुंचे. इस मौके पर उन्होंने साधु संतों को गुलाल लगाकर आशीर्वाद लिया. फिर आम लोगों के साथ होली खेली. यहां रंगों से सराबोर फिरोजिया ने डीजे पर जमकर डांस भी किया. इसके बाद उन्होंने कहा कि साधु संतों के सानिध्य में सनातन धर्म का पालन करते हुए होली मनाने का एक अलग ही आनंद है. उन्होंने देशवासियों को होली की बधाई दी. वहीं, कोठार सत्यानंद जी ने पंच परमेश्वर के साथ होली मनाने को सौभाग्य बताया. 

यह भी पढ़ें- Holi Celebration: ओरछा में सतरंगी होली की धूम, विदेश से आए पर्यटक भी रंगों से हुए सराबोर

Topics mentioned in this article