MP-छत्तीसगढ़ में बारिश का बड़ा अलर्ट, 5 जिलों में ऑरेंज; 3 संभागों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है, जिसके चलते मौसम विभाग ने दोनों राज्यों के कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
MP के 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आधे प्रदेश में दोपहर बाद बरसात.

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आज बारिश की चेतावनी जारी की गई है. एमपी के 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट (अत्यधिक भारी बारिश)  जारी किया है, जिसमें टीकमगढ़, दमोह, नरसिंहपुर, बैतूल, राजगढ़ शामिल हैं. इसके अलावा 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की मानें तो आधे एमपी में आज दोपहर बाद बारिश हो सकती है. एमपी से सटे छत्तीसगढ़ में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

25 जिलों में ढाई इंच से ज्यादा पानी गिरने की संभावना

एमपी देश के गुना, आगर-मालवा, शाजापुर, सीहोर, हरदा, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, जबलपुर, कटनी, शहडोल, छतरपुर, पन्ना, सीधी, सिंगरौली में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही संभावना है कि ढाई इंच से ज्यादा पानी गिर सकता है.

Advertisement

हल्की से तेज बारिश जारी रहेगी

एमपी की राजधानी भोपाल के अलावा विदिशा, इंदौर, धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, देवास, रतलाम, ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, डिंडौरी, रीवा, सतना, मऊगंज, मैहर, उमरिया, अनूपपुर, निवाड़ी में अलर्ट जारी किया है.

छत्तीसगढ़ में आज का मौसम अपडेट

छत्तीसगढ़ में भी आज अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. सरगुजा, बिलासपुर, बस्तर संभाग में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है. आगामी 2 दिनों में प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है.

छत्तीसगढ़ में सक्रिय है मानसून, इन स्थानों पर हुई बारिश

रायपुर शहर में आज बादल छाए रह सकते हैं और बौछारें भी पड़ सकती हैं. रायपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. पिछले 24 घंटे से पूरे प्रदेश में मॉनसून सक्रिय है. बस्तर डिवीजन में अनेक स्थानों पर और रायपुर, बिलासपुर व सरगुजा डिवीजन में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हुई है.

ये भी पढ़ें- प्रेमिका की बच्ची को अपनी संतान बताकर मांगा हक, चंबल पुल पर चढ़कर दुष्कर्म के आरोपी ने दी आत्महत्या की धमकी

Advertisement