MP के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, 4 दिनों तक रह सकता है वर्षा का दौर; जानें IMD का अपडेट

मौसम केंद्र ने प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया. एक साथ कई वेदर सिस्टम एक्टिव. अगले 4 दिनों तक झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
मध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट.

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार अब तेजी पकड़ चुकी है. मौसम केंद्र ने प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई जिलों में सुबह से ही घने काले बादल छाए हुए हैं और तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी गई है.

प्रदेश में इस समय एक साथ कई वेदर सिस्टम एक्टिव हैं, जिसके चलते अगले 4 दिनों तक झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा.

Advertisement

मूसलाधार बारिश की संभावना

एमपी के धार, बड़वानी और खरगोन जिलों में बारिश का ‘रेड अलर्ट' जारी किया गया है. अनुमान है कि यहां 8 इंच तक बारिश हो सकती है. इसके अलावा पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ और जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन क्षेत्रों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ 4 से 8 इंच तक मूसलाधार बारिश होने की प्रबल संभावना है, जिससे नदी-नाले उफान पर आ सकते हैं. रायसेन, नर्मदापुरम, हरदा, छिंदवाड़ा, बालाघाट और पांढुर्ना में भी बारिश की संभावना है

जून में उम्मीद से कम बारिश

मौसम केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, इस साल जून महीने में उम्मीद से 28% कम पानी बरसा है, जिससे किसान और आम जनता परेशान है. अब जुलाई की शुरुआत के साथ ही मानसून के मजबूत होने से अब अच्छी बारिश की उम्मीद जाग गई है.

अगले 4 दिनों तक पूरे प्रदेश में बैक-टू-बैक वेदर सिस्टम सक्रिय रहने के कारण झमाझम बारिश होगी, जो जून की कमी को पूरा कर देगी. प्रशासन ने भी भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए निचले इलाकों में अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें- पत्नी की हत्या कर शव को कोबरा से डसवाया, पूर्व बैंक मैनेजर को उम्रकैद; इंदौर कोर्ट का बड़ा फैसला