विज्ञापन

MP में अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, आज इन जिलों में होगी खूब होगी वर्षा

मानसून की जोरदार बारिश से MP में ठंडक तो आई है, लेकिन कई जगह जलभराव और नदी-नालों में उफान की समस्या भी शुरू हो गई है.

MP में अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, आज इन जिलों में होगी खूब होगी वर्षा
एमपी में आज ज्यादातर हिस्सों में बारिश की संभावना.
IANS

मानसून में बारिश जमकर हो रही है. इससे मध्य प्रदेश के मौसम में ठंडक तो आई है, लेकिन जगह-जगह जलभराव से समस्या भी पैदा हो गई है. नदी-नाले उफान पर हैं. शिप्रा नदी का भी जलस्तर बढ़ गया है, जिससे उज्जैन में घाट किनारे मंदिर डूब गए हैं. मौसम विभाग (IMD) ने आज यानी 8 जुलाई के लिए राज्य कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले 4 दिन तक अति भारी या भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसका मतलब 24 घंटे में 4 से 8 इंच तक बारिश हो सकती है.

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट यानी अति भारी बारिश की चेतावनी

श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, सागर और टीकमगढ़ जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

भारी बारिश की संभावना

ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, छतरपुर, दमोह, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, रायसेन, नर्मदापुरम, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, आगर-मालवा, उज्जैन, इंदौर, धार, झाबुआ, नीमच और मंदसौर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

इन जिलों में हल्की बारिश जारी रहेगी

अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, बैतूल, देवास, भोपाल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, मैहर और सिंगरौली.

एमपी में मंगलवार को भी खूब हुई बारिश

मध्य प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार को भी खूब बारिश हुई. इस दौरान तापमान में भी गिरावट आई. इस वजह से मौसम में ठंडक बनी रही. आज भी एमपी के बड़े शहरों में तापमान कम रहेगा और बारिश की संभावना जताई गई है. 

  • भोपाल में तापमान न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
  • इंदौर में न्यूनतम 24 और अधिकतम 29 डिग्री रहने की संभावना.
  • ग्वालियर में न्यूनतम 27 और अधिकतम 31 डिग्री रहने की संभावना.
  • जबलपुर में न्यूनतम 25 और अधिकतम 28 डिग्री रहने की संभावना.
पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close