Harda Accident: हरदा में बड़ा हादसा, ट्रक और बाइक की टक्कर में दो सगे भाईयों समेत 4 की मौत

Harda Accident: मध्य प्रदेश के हरदा जिले में एक ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो सगे भाई शामिल हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Harda Accident: मध्य प्रदेश के हरदा जिले में एक ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो सगे भाई शामिल हैं. 

एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना शुक्रवार रात को जिला मुख्यालय से करीब 16 किलोमीटर दूर टिमरनी इलाके में उरा और खिड़कीवाला गांवों के बीच सड़क पर हुई. 

Advertisement

पलट गया खाद से भरा ट्रक

पीटीआई को पुलिस उप-विभागीय अधिकारी आकंझा तलैया ने बताया कि पीड़ित गौतम कौशल (21), उनके भाई प्रीतम (19), जुनैद खान (18) और यशराज मंडलेकर (19) मोटरसाइकिल पर सवार होकर हरदा शहर की ओर जा रहे थे. उन्होंने बताया कि विपरीत दिशा से आ रहा खाद से भरा ट्रक दोपहिया वाहन से टकराकर पलट गया. 

चालक फरार

अधिकारी ने बताया कि चालक मौके से फरार हो गया. मृतक दोनों भाइयों के चाचा राजेश कौशल ने बताया कि दोनों अपने परिवार को बताए बिना किसी काम से टिमरनी से हरदा शहर जा रहे थे. जिला अस्पताल के डॉ. मोहम्मद इरफान ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कर दिया गया है और शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे. 

ये भी पढ़ें- Dindori News: डिंडौरी ट्रिपल मर्डर केस को लेकर मचा बवाल, भारी पुलिस बल तैनात, जानिए क्या है मामला?

Topics mentioned in this article