पति की 'सगी बहन' को बताया 'दूसरी बीवी', 28 साल बाद लिया तलाक; पत्नी ने कैसे झोंकी कानून की आंखों में धूल?

Gwalior Woman Divorce: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक महिला ने अपने पति से तलाक लेने के लिए धोखाधड़ी का सहारा लिया. महिला ने फैमिली कोर्ट में अपने पति की सगी बहन को ही उसकी 'सौतन' (दूसरी पत्नी) बताकर पेश किया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ग्‍वाल‍ियर की महिला ने पति की सगी बहन को कोर्ट में 'सौतन' बताकर लिया तलाक; 28 साल पहले हुई थी शादी
Ai Generated Image

Gwalior Woman Divorce: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक महिला ने अपने पति से तलाक पाने के लिए पति की बहन को ही अपनी सौतन बता दिया. महिला ने एक पारिवारिक समूह फोटो को पति की दूसरी शादी का  बताकर उसे साक्ष्य के रूप मे  पेश कर ग्‍वाल‍ियर फैमिली कोर्ट से एक तरफा तलाक की डिक्री हासिल कर ली. ज़ब पति क़ो यह बात पता चली तो इस मामले में अब पति ने इस फैसले को मध्‍य प्रदेश हाईकोर्ट ग्‍वाल‍ियर में चुनौती दी है.

दरअसल, ग्वालियर की रहने वाली महिला की शादी मार्केटिंग कंपनी के एक अधिकारी के साथ साल 1998 में हुई थी. पति काम के सिलसिले में अक्सर बाहर रहता था. इसी वजह से दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया और साल 2015 से महिला अपने पति से अलग रहने लगी. महिला किसी भी हालत में पति से तलाक चाहती थी, लेकिन पति तैयार नहीं था. ऐसे में महिला ने साल 2021 में फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी लगाई और आरोप लगाया कि पति ने दूसरी शादी कर ली है.

Advertisement

पति को अपना पक्ष रखने का मौका ही नहीं मिला

तलाक के आवेदन के साथ  साक्ष्य  के तौर पर एक फोटो पेश किया, इसमें उसका पति अपनी बहन और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खड़ा था. महिला ने उसी फोटो में मौजूद पति की बहन को अपने पति की दूसरी पत्नी बताते हुए तलाक मांगा. कोर्ट ने फोटो को सबूत मानते हुए पत्नी के हित में एकपक्षीय तलाक भी घोषित कर दिया. जिससे पति को अपना पक्ष रखने का मौका ही नहीं मिला और महिला को तलाक की डिक्री मिल गई.

कोर्ट र‍िकॉर्ड देख दंग रह गया पत‍ि 

शासकीय अधिवक्ता धर्मेन्द्र शर्मा ने बताया कि पति को तलाक की जानकारी अप्रैल 2026 के पहले हफ्ते में मिली तो उसने कोर्ट रिकॉर्ड देखा. उसमें जिस फोटो का जिक्र था, उसे देखकर वह  दंग रह गया. फोटो में जिसे उसकी पत्नी बताया गया था वह उसकी सगी बहन थी. अब पति ने एकतरफा तलाक की डिक्री को हाईकोर्ट में चुनौती देते हुए कहा है कि उसकी पत्नी ने कोर्ट को गुमराह कर धोखे से फैसला लिया.  

ये भी पढ़ें- 7 फेरों से पहले 'महाभारत': दूल्‍हा-दुल्‍हन पक्ष में अचानक चलने लगे लात-घूंसे, पंड‍ित की वजह से मंडप बना अखाड़ा 
ये भी पढ़ें- शादी के 8 साल बाद 3 बच्‍चों की मां को हुआ प्‍यार! प्रेमी के साथ रहने की जिद्द पर अड़ी, कोर्ट ने द‍िया गजब फैसला

Topics mentioned in this article