शादी के बाद दूल्हे-दुल्हन से बदसलूकी, परिवार पर हमला, शराब के लिए पड़ोसियों ने काटा हंगामा; सामान-नगदी ले गए

Gwalior News: सीएसपी मनीष यादव ने बताया कि परिवार और पड़ोसियों के बीच शराब के पैसों की मांग को लेकर विवाद हुआ है. मामले की जांच जारी है. इस दौरान दूल्हे, दुल्हन और उसके परिवार से मारपीट की गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही थी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Gwalior Crime News: ग्वालियर जिले में एक शादी समारोह में पड़ोसियों ने रंग में भंग डाल दिया. समारोह के दौरान पड़ोसी ने दूल्हे और उसके परिजनों से शराब के लिए पैसे मांगने. जब उन्होंने पैसे देने सेमना किया गया तो उसने हंगामा शुरू कर दिया. इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित परिवार, रिश्तेदारों और दुल्हन के साथ भी मारपीट की. इसके बाद हमलावर घर से घरेलू सामान और नकदी भी लूट ले गए. पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें आरोपी मारपीट करते नजर आ रहे है. 

जानकारी के अनुसार, घटना ग्वालियर के देहात इलाके में स्थित आरोन थाना क्षेत्र के पाटई गांव की है. शिकायत के अनुसार, 30 मार्च को महेश जाटव की शादी हुई थी. शादी के बाद महेश अपनी दुल्हन को लेकर गांव लौटा था. रात के समय जब परिवार और मेहमान खाना खा रहे थे, तभी गांव के ही पड़ोसी मनोज जाटव, हरनाम, भीम और नवल किशोर जाटव दूल्हे के घर पहुंचे और उन्होंने शादी की खुशी में शराब पीने के लिए रुपयों की मांग की.

Advertisement

दुल्हन हो गई बेहोश 

महेश के परिवार ने शराब के लिए रुपये देने से इनकार किया तो आरोपियों ने हंगामा करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी. विरोध करने पर आरोपियों ने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की. बीच-बचाव करने आईं दूल्हे की मां शीला जाटव और अन्य मेहमानों के साथ-साथ नई दुल्हन को भी पीटा गया, जिससे दुल्हन बेहोश हो गई.

पुलिस कर रही मामले की जांच 

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मारपीट के बाद हमलावर पड़ोसी घर में रखा सामान और कुछ नकदी भी लूट ले गए. शादी में मौजूद मेहमानों ने इसका विरोध किया, जिसके चलते दोनों पक्षों के बीच दोबारा मारपीट हुई. पीड़ित दूल्हे की मां शीला जाटव और परिवार के अन्य सदस्य शिकायत लेकर ग्वालियर एसपी कार्यालय पहुंचे. उन्होंने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की है. पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है. सीएसपी मनीष यादव ने बताया कि परिवार और पड़ोसियों के बीच शराब के पैसों की मांग को लेकर विवाद हुआ है. मामले की जांच जारी है.

Topics mentioned in this article