Gwalior Student Committed Suicide: ग्वालियर में एक 19 वर्षीय एक छात्र ने अपने घर की दूसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. मृतक छात्र उत्कर्ष उर्फ कृष्णा गुप्ता 12 का छात्र था. रात में वह माता-पिता के साथ खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया था. सुबह जब वह कमरे से नहीं उठा, तो पिता उसे देखने पहुंचे. कमरे में न मिलने पर उन्होंने छत पर जाकर देखा. छत से नीचे झांकने पर उत्कर्ष मृत अवस्था में पड़ा मिला. छात्र का शव पड़े होने की सूचना मकान के पीछे रहने वाले पड़ोसियों ने पुलिस को दी.
मोबाइल जब्त
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जो उसे अंतिम संस्कार के लिए अपने साथ ले गए हैं. पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है. जांच के लिए मृतक छात्र का मोबाइल भी जब्त कर लिया गया है.
पेपर बिगड़े से डिप्रेशन में था छात्र
घटना झांसी रोड थाना क्षेत्र के हरिशंकरपुरम स्थित साइन नगर फेज-2 की है. मृतक उत्कर्ष पिछले साल 12वीं कक्षा में गणित और रसायन विज्ञान के पेपर में कम नंबर आने से परेशान था. इस साल उसने दोबारा इन विषयों की परीक्षा दी थी, लेकिन पेपर खराब होने की आशंका के चलते वह डिप्रेशन में था. उसे फेल होने का डर सता रहा था.
मां-पिता के साथ रहकर करता था पढ़ाई
मृतक उत्कर्ष मूल रूप से बरुआ सागर का रहने वाला था. उसके पिता राजीव गुप्ता पिछले 20 साल से ग्वालियर में प्रमोद चौहान के मकान में किराए पर रह रहे हैं और दाल बाजार में आढत का काम करते हैं. उत्कर्ष की एक बड़ी बहन है जो नोएडा में नौकरी करती है. उत्कर्ष अपने माता-पिता के साथ ग्वालियर में रहकर पढ़ाई कर रहा था.
पुलिस जांच में जुटी
ASP जयराज कुबेर ने बताया कि थाने पर सूचना प्राप्त हुई थी कि हरिशंकरपुरम कॉलोनी में एक छात्र ने छत से संभवता कूदकर जान देती है. सूचना पर थाने के बल मौके पर गया था, जांच में कुछ पेपर में नंबर कम आने की जानकारी सामने आई है. फिलहाल में मर्ग कायम कर लिया है, मामले की जांच की जा रही है जांच में जो भी तथ्य सामने पाएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें: Holi 2026: आजीविका मिशन दीदियों का कमाल! त्वचा को नहीं पहुंचेगा नुकसान, फूलों और सब्जियों से तैयार हो रहा गुलाल