ग्वालियर : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, 2 की मौत

ये हादसा इतना भीषण था कि दोनों के शवों को पहचानना मुश्किल हो रहा था. पुलिस ने पीछा करके ट्रक चालक को पकड़ लिया और ट्रक भी जब्त कर लिया.

विज्ञापन
Read Time: 6 mins
दो बाइक सवारों की ट्रक से टक्कर के बाद मौत
ग्वालियर:

ग्वालियर से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है. अपने साले की अंत्येष्टि से घर लौटकर जा रहे दो बाइक सवारों की ट्रक से टक्कर के बाद मौत हो गई है. मुरैना जिले के अंबाह कस्बे के रहने वाले केदार सिंह (उम्र 65 साल) और सतीश सिंह राठौड़ (उम्र 25 साल) एक बाइक पर ग्वालियर में अपने रिश्तेदार के वहां गए थे.

रिश्तेदार की अंत्येष्टि में हुए थे शामिल

दोनों के रिश्तेदार की अंत्येष्टि थी. उसमें ये दोनों शामिल होने गए थे. लेकिन वापस ग्वालियर आते समय ये छावनी थाना के पास ही पहुंचे थे कि इनकी बाइक को एक ट्रक ने रौंद दिया, जिससे मौके पर ही इन दोनों की मौत हो गई. घटनास्थल थाने के सामने ही था, इसलिए पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई.

Advertisement

ये भी पढ़ें : ग्वालियर में विवाहिता के साथ दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी फरार

पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ा

ये हादसा इतना भीषण था कि दोनों के शवों को पहचानना मुश्किल हो रहा था. पुलिस ने पीछा करके ट्रक चालक को पकड़ लिया और ट्रक भी जब्त कर लिया. पुलिस ने मृतकों की बाइक के नंबर को ट्रेस करके मृतकों के परिजनों को इससे अवगत कराया.

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

दोनों मृतक आपस में रिश्तेदार हैं और मुरैना के रहने वाले हैं. पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 
 

Topics mentioned in this article