Gwalior : युवती की मौत का राज सुसाइड नोट से खुला, बॉयफ्रेंड की धमकी से थी परेशान

Gwalior News : सुसाइड नोट में युवती ने लिखा कि वह अपने कथित दोस्त की धमकियों से डरकर खुदकुशी कर रही हूं. मेरी मौत का जिम्मेदार वही है. पुलिस ने देर रात आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन
Read Time: 12 mins
बॉयफ्रेंड की धमकी से थी परेशान
ग्वालियर:

Gwalior News : रविवार को शहर के पॉश इलाके सिटी सेंटर के सचिन तेन्दुलकर मार्ग पर एक मल्टी के समीप झाड़ियों में आंखों पर दुपट्टा बंधी हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी. शव की आंखों पर बंधी पट्टी ने मामले के रहस्य को गहरा दिया था, लेकिन मृतक़ा के कमरे में मिले सुसाइड नोट ने रहस्य का पर्दा उठा दिया. सुसाइड नोट में युवती ने लिखा कि वह अपने कथित दोस्त की धमकियों से डरकर खुदकुशी कर रही हूं. मेरी मौत का जिम्मेदार वही है. पुलिस ने देर रात आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया.

बहन के यहां रहती थी युवती

रविवार सुबह विश्वविद्यालय थाना के पॉश इलाके सचिन तेंदुलकर मार्ग पर स्थित महादेव अपार्टमेंट के बगल में खाली पड़े मैदान की झाड़ियों में एक युवती की लाश पड़ी मिली थी. इससे इसलिए भी ज्यादा सनसनी मच गई थी क्योंकि युवती की आंखों पर दुपट्टे से पट्टी बंधी हुई थी. थोड़ी ही देर में मृतक़ा की शिनाख्त हो गई थी. यह 16 वर्षीय युवती मूलतः जालौन जिले के माधोगढ़ की रहने वाली थी और यहां अपनी दीदी और जीजा के साथ रहकर 10वीं की पढ़ाई कर रही थी. 

Advertisement

कमरे में मिला सुसाइड नोट 

जांच पड़ताल के दौरान महादेव अपार्टमेंट में मृतक़ा के कमरे में मिले एक सुसाइड नोट से इस खुदकुशी का राज उजागर हुआ. यह नोट 28 सितंबर को लिखा गया, उससे लगता है कि छात्रा काफी दिनों से परेशान थी. इस नोट में उसने एक युवक का नाम लिखकर उल्लेख किया है कि उसकी मौत का जिम्मेदार वही है.

इस मामले में डॉक्टर्स का कहना है कि युवती की मौत रात 12 से 3 बजे के बीच सिर में चोट लगने के कारण हुई है. आंखें बंद होने को लेकर विशेषज्ञों का मानना है कि युवती को तीसरी मंजिल से कूदने में डर लग रहा होगा वह हिम्मत नही जुटा पा रही होगी..इसलिए उसने छलांग लगाने से पहले दुपट्टे से अपनी आंखों को बांध लिया होगा. 

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाने के सब इंस्पेक्टर संजीव यादव ने बताया कि देर रात आरोपी पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी बी फार्मा का छात्र है और मृतक़ा के घर के नजदीक ही रहता है. 

ये भी पढ़ें- Shivpuri : चलती कार में महिला के साथ गैंगरेप, सुबह खेत में पीड़िता को फेंक भागे हैवान

Advertisement

ये भी पढ़ें- Chhindwara : पिता ने मोबाइल देखने से किया मना..तो 14 साल की लड़की ने लगा ली फांसी

Topics mentioned in this article