Paper Leak: कॉलेज ने ही कर दिया पेपर लीक, एग्जाम से पहले परीक्षार्थियों को थमा दिया फिजिक्स का प्रश्न पत्र

Negligence In Exam: एग्जाम सेंटर में बैठे परीक्षार्थियों को बीएसएसी थर्ड ईयर के फिजिक्स का पेपर बांट दिया गया, जबकि फिजिक्स का पेपर 4 अप्रैल को प्रस्तावित था. फटाफट परीक्षार्थियों से पेपर छीनकर निर्धारित विषय का पेपर बांटा गया. प्राचार्य ने आनन-फानन में परीक्षा अधीक्षक डॉ शीमा कुरैशी क़ो पद से हटा दिया और फिजिक्स पेपर की परीक्षा भी टाल दी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
HANDED OVER WRONG QUESTION PAPER EXAM IN A COLLEGE OF JIWAJI UNIVERSITY (AI Generated Image)

Jivaji University's Blunder: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में स्थित जीवाजी विश्वविद्यालय में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां विश्वविद्यालय से संबद्ध एक कॉलेज में बीएससी थर्ड ईयर के फिजिक्स का पेपर लीक कर दिया. बुधवार को शुरू हुए पहले दिन ही 4 अप्रैल को होने वाले फिजिक्स के पेपर परीक्षार्थियों क़ो वितरित कर दिया गया, जिससे विश्वविद्यालय प्रशासन को पेपर ली की आशंका में फिजिक्स का पेपर रद्द करना पड़ गया है. इसके साथ ही परीक्षा अधीक्षक को भी उनके पद से हटा दिया है.

एग्जाम सेंटर में बैठे परीक्षार्थियों को बीएसएसी थर्ड ईयर के फिजिक्स का पेपर बांट दिया गया, जबकि फिजिक्स का पेपर 4 अप्रैल को प्रस्तावित था. फटाफट परीक्षार्थियों से पेपर छीनकर निर्धारित विषय का पेपर बांटा गया. प्राचार्य ने आनन-फानन में परीक्षा अधीक्षक डॉ शीमा कुरैशी क़ो पद से हटा दिया और फिजिक्स पेपर की परीक्षा भी टाल दी है.

ये भी पढ़ें-आइसक्रीम बेचने वाले MP के शाहिद खान की टीम इंडिया में एंट्री, T20 मुकाबले में श्रीलंका में दिखाएंगे अपना कमाल

परीक्षा के पहले दिन गलत पेपर खुलने से जेयू की परीक्षा व्यवस्था की कलई खुली

रिपोर्ट के मुताबिक मामला आरोन कॉलेज का है, बीते बुधवार को जीवाजी विश्वविद्यालय से सम्बद्ध कॉलेजों में बीएससी थर्ड ईयर की परीक्षा शुरू हुई थीं. ​​​​पहले ही दिन ही गलत पेपर खुलने के कारण जेयू की परीक्षा व्यवस्था की कलई खुल गई है. एनईपी के तहत पहले दिन मेजर सब्जेक्ट का पेपर सुबह 9 से दोपहर 12 बजे की पाली में था, जबकि बीएससी तृतीय वर्ष की परीक्षा में अंचल में लगभग 20 हजार छात्र-छात्राएं शामिल हो रही हैं. 

Advertisement

पेपर लीक की आशंका में रद्द की गई बीएससी थर्ड ईयर की फिजिक्स की परीक्षा 

गौरतलब है पेपर लीक होने की आशंका के चलते विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा 4 अप्रैल को प्रस्तावित बीएससी थर्ड ईयर की फिजिक्स परीक्षा को निरस्त कर दी गई है. अब जेयू ने नया पेपर बनाने का प्रस्ताव एक्सपर्ट के पास भेज दिया है. जीवाजी विवि की परीक्षा नियंत्रक डॉ. आशा कुमारी के अनुसार यह परीक्षा अब मई में आयोजित की जाएगी, जिसकी नई समय-सारिणी जल्द जारी की जाएगी.

ये भी पढ़ें-VIDEO: खुले कुएं से गिरा नन्हा हाथी, 3 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन...कूदता-फांदता बाहर आया जम्बो, देखें वीडियो

जीवाजी विश्वविद्यालय ने परीक्षा निरस्तीकरण का कारण "अपरिहार्य परिस्थितियां" बताया है, जबकि आरोन कॉलेज द्वारा उच्च शिक्षा आयुक्त को दी गई जानकारी के अनुसार पेपर का पैकेट गलत खुल गया था. यह गंभीर लापरवाही है. इस मामले में सहायक प्राध्यापक परीक्षा की अधीक्षक डॉ. शामी कुरैशी को हटा दिया गया है. 

परीक्षा में नकल को लेकर आरोपों से घिरा रहा है ग्वालियर का जीवाजी विश्वविद्यालय 

उल्लेखनीय है परीक्षा में नकल क़ो लेकर पहले ही जीवाजी विश्वविद्यालय आरोपों से घिरा है. एनएसयूआईं ने इसको लेकर आंदोलन छेड रखा है. उन्होंने नकल करते वीडियो भी जारी किए थे. नई पैदा हुई परिस्थितियों में पेपर लीक का मामला आरोन कॉलेज में सामने आया है, जिससे विश्वविद्यालय के लिए विचित्र स्थिति बन गई और लीक हुए पेपर को रद्द करना पड़ा है. 

ये भी पढ़ें-जज से ठगी... पहले 20 रुपये Google Pay कराए, फिर लगा दी 93000 ही चपत, जानिए ठगों ने कैसे फंसाया

Advertisement