Gwalior Budget: ग्वालियर नगर निगम का 2348 करोड़ का बजट पेश; जनता पर कोई नया टैक्स नहीं, इन मुद्दों पर फोकस

Gwalior Nagar Nigam Budget: ग्वालियर नगर निगम ने 2348 करोड़ का बजट पेश किया. इस बार कोई नया टैक्स नहीं. स्ट्रीट डॉग शेल्टर, चंबल प्रोजेक्ट और जनकार्य पर बड़ा फोकस.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Gwalior Budget: ग्वालियर नगर निगम का 2348 करोड़ का बजट पेश; जनता पर कोई नया टैक्स नहीं, इन मुद्दों पर फोकस

Gwalior Municipal Corporation Budget: ग्वालियर नगर निगम (Gwalior Nagar Nigam Budget) की कांग्रेस मेयर डॉ शोभा सिकरवार (Dr Shobha Satish Sikarwar) ने शनिवार को नगर निगम परिषद की बैठक में वर्ष 2026 का बजट पेश किया. नगर निगम का यह बजट 2348 करोड़ 72 लाख रुपये का है. खास बात यह रही कि इस बार बजट में जनता पर कोई नया कर नहीं लगाया गया. साथ ही नगर निगम ने 8 लाख रुपये की शुद्ध आय भी दर्शाई है. कांग्रेस ने इसे विकासोन्मुख बजट बताया, जबकि भाजपा ने इसे विकास विरोधी करार दिया. सभा की अध्यक्षता सभापति मनोदशा तोमर ने की. बैठक में मेयर ने अपने, सभापति व पार्षदों की मौलिक निधि बढ़ाने, एवं शहर में जनकार्य के लिए 600 करोड़ रुपये का आवंटन करने की घोषणा की. स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकारों के अनुदान को मिलाकर 300 करोड़ का बजट स्वास्थ्य मद में रखा गया है. पिछले वर्ष पेश किए गए 2513 करोड़ के बजट की तुलना में इस बार बजट 161 करोड़ रुपये कम है.

Gwalior Nagar Nigam Budget: महापौर बजट के साथ

बजट में प्रमुख प्रावधान

  • आवारा कुत्तों के आश्रय स्थल : 2 करोड़
  • सौर ऊर्जा परियोजनाएं : 7 करोड़
  • पीआईयू (PIU) : 50 करोड़
  • जनकार्य : 600 करोड़
  • स्वास्थ्य विभाग : 300 करोड़
  • वेतन एवं भत्ते : 350 करोड़
  • विद्युत विभाग : 39 करोड़
  • कार्यशाला : 50 करोड़
  • पार्क विभाग : 11 करोड़
  • खेल विभाग : 1.25 करोड़
  • फायर ब्रिगेड : 2 करोड़
  • पानी एवं सीवर व्यवस्था : 900 करोड़ (चंबल परियोजना एवं अमृत फेज–2 सहित)

Gwalior Nagar Nigam Budget: महापौर ने गिनाई बजट की खूबियां

निगम की आय इन स्रोतों से बढ़ेगी

  • हुरावली एवं सागर ताल आवासीय–कॉमर्शियल प्रोजेक्ट
  • नगर निगम की खाली संपत्तियों को किराए पर देना
  • संपत्ति कर, जल कर और अन्य करों की बसूली में वृद्धि
  • PM E‑Bus और ISBT से राजस्व बढ़ाना
  • चिड़ियाघर, जियो साइंस म्यूजियम, वेस्ट टू वंडर पार्क एवं अन्य स्थलों से आय सृजन.

यह भी पढ़ें : Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नौवीं बार बजट प्रस्तुत किया; इनका है सबसे लंबा व छोटा बजट भाषण

यह भी पढ़ें : Salary Vivad: 9 महीने से मानदेय बंद, 6 महीने से वेतन नहीं; रामनगर में कर्मचारी नाराज़, आशा कार्यकर्ता का धरना

यह भी पढ़ें : Bhopal Rape Case: भोपाल में दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप; पीड़िताओं ने सुनाई आपबीती

Advertisement

यह भी पढ़ें : Kuno National Park Cheetah: MP के कूनो में बोत्सवाना से आ रहे 8 चीते; IAF की स्पेशल उड़ान, अब भारत में 46 चीते