व‍िधवा बहन के घर से लूटे 50 लाख के रुपए-गहने, वारदात के बाद खुद ने दर्ज करवाई FIR

ग्वालियर के डबरा में हुई ₹50 लाख की लूट का पुलिस ने 24 घंटे में पर्दाफाश किया. विधवा बहन के जेवर हड़पने के लिए सगी बहन ने पति के साथ मिलकर रची थी झूठी कहानी. सभी आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
gwalior dabra 50 lakh robbery case solved sister mastermind

मध्य प्रदेश की ग्वालियर पुलिस ने डबरा में हुए 50 लाख रुपये से अधिक के गहने और नकदी लूट कांड का महज 24 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा कर दिया है. मामले में चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि शिकायत दर्ज कराने वाली युवती ने ही अपने पति और साथियों के साथ मिलकर इस पूरी साजिश को रचा था. आरोपी महिला अपनी विधवा बहन के घर पर रह रही थी और उसकी नजर बहन के जेवर तथा नकदी पर थी, जिन्हें वह हासिल करना चाहती थी.

इस पूरे मामले में पुलिस ने पति-पत्नी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई पूरी नकदी और जेवरात बरामद कर लिए हैं. इस बीच पुलिस को एक ऐसा वीडियो भी मिला है, जिसमें आरोपी लूट का माल मिलने की खुशी में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं.

Advertisement

CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से खुला राज

पीड़िता के घर रखे लाखों रुपये के जेवर हड़पने के लिए उसकी सगी बहन, बहन के पति और उनके दोस्तों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था. लेकिन पुलिस की मुस्तैदी, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों ने साजिश की पूरी परतें खोल कर रख दीं. पुलिस ने आरोपियों के पास से ढाई लाख रुपये नकद और लगभग 50 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं. 

gwalior dabra 50 lakh robbery case solved sister mastermind

एसी सर्विस के बहाने घर में घुसे थे बदमाश

बता दें कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 10,000 रुपये का इनाम भी घोषित किया था. पुलिस गिरफ्त में आए आरोपियों की पहचान शुभम श्रीवास्तव, सोनू कौसिक, शुभम की पत्नी पिंकी और आसिफ खान के रूप में हुई है. वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी एसी (AC) सर्विस करने के बहाने घर में घुसे थे. शुरुआत में पिंकी श्रीवास्तव ने पुलिस को गुमराह करते हुए कहानी सुनाई थी कि एसी ठीक करने के बहाने पहुंचे कुछ बदमाशों ने उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया और घर से 4 लाख रुपये नकद व 40 लाख के गहने लूट ले गए. 

gwalior dabra 50 lakh robbery case solved sister mastermind

एसएसपी ने किया मामले का खुलासा

ग्वालियर के एसएसपी धर्मवीर सिंह के अनुसार, 5 जून को जब पीड़िता मोनिका (पिंकी की बहन) अपने बेटे के साथ घर से बाहर गई थी, तभी इस सोची-समझी रणनीति के तहत वारदात को अंजाम दिया गया. आरोपी शुभम श्रीवास्तव और उसकी पत्नी पिंकी श्रीवास्तव ने मोनिका को अलमारी में जेवर रखते हुए देख लिया था, जिसके बाद उनके मन में लालच आ गया और उन्होंने लूट की साजिश रच डाली.

योजना के मुताबिक, जब आरोपी शुभम और सोनू जाटव मोनिका के घर पहुंचे, तो अंदर मौजूद पिंकी ने ही घर का दरवाजा खोला था. घर के अंदर लोहे की रॉड से अलमारी को तोड़कर ढाई लाख रुपये नकद और 50 लाख रुपये के जेवर निकाल लिए गए. पुलिस को चकमा देने और मामले को असली लूट का रूप देने के लिए पिंकी ने खुद ही कांच तोड़कर अपने आप को घायल कर लिया था. लूट की इस रकम और जेवरों को ग्वालियर के जनकगंज में रहने वाले आसिफ खान के घर पर छुपाकर रखा गया था. पुलिस ने आरोपी सोनू जाटव के पास से घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है.

Advertisement

 यह भी पढ़ें- MP से BJP के राज्यसभा उम्मीदवारों ने भरा नामांकन पत्र, जानिए क्या बोले रजनीश अग्रवाल और तरुण चुघ

Topics mentioned in this article