मध्य प्रदेश: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक अश्विन जोशी का हार्ट अटैक से निधन, तीन बार रहे थे विधायक

Ashwin Joshi Passes Away: इंदौर की राजनीति से जुड़ी एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. पूर्व कांग्रेस विधायक अश्विन जोशी का बीमारी के चलते निधन हो गया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
अश्विन जोशी (फाइल फोटो)

Congress Leader Ashwin Joshi Death: मध्य प्रदेश में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक अश्विन जोशी का हार्ट अटैक से निधन हो गया है. सुबह अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद उन्हें इंदौर के शेल्बी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

अश्विन जोशी इंदौर की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय थे और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में उनकी गिनती होती थी. वे संगठन में मजबूत पकड़ के लिए पहचाने जाते थे. उनके निधन से कांग्रेस संगठन में शोक की लहर है. वह कांग्रेस से तीन बार के विधायक रहे थे.

Advertisement

वह लगातार तीन बार चुने गए थे विधानसभा प्रतिनिधि

अश्विन जोशी वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश जोशी के भतीजे थे और इंदौर विधानसभा क्रमांक-3 की राजनीति में बड़ा चेहरा माने जाते थे. वे 1998 से 2013 तक लगातार तीन बार विधायक रहे और अपने सरल स्वभाव तथा जनसंपर्क के लिए पहचाने जाते थे. 2018 विधानसभा चुनाव में उन्होंने बीजेपी नेता आकाश विजयवर्गीय के खिलाफ कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव भी लड़ा था.

अश्विन बाबा के नाम से भी जानते थे लोग

शहर में उन्हें “अश्विन बाबा” के नाम से भी जाना जाता था. जनता के बीच पानी की समस्याओं को लेकर सक्रिय रहने के कारण लोग उन्हें “पानी का टैंकर वाले बाबा” कहकर भी संबोधित करते थे. उनके निधन पर राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है. इंदौर की राजनीति में उनकी पहचान एक जमीनी और सक्रिय नेता के रूप में रही.

ये भी पढ़ें- अब हिन्दी में पढ़िए सिविल इंजीनियरिंग, MP सरकार देगी 2 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि