ग्वालियर में बजरंग दल नेता के भाई की हत्या के आरोपी 24 घंटे बाद भी फरार, 10-10 हजार का इनाम

बजरंग दल नेता के भाई विवेक मीणा की सिर में गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपियों पर पुलिस ने 10-10 हजार का इनाम घोषित कर दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
gwalior bajrang dal leader brother murder cctv accused reward

ग्वालियर में भरे बाजार बजरंग दल नेता के भाई विवेक मीणा की सिर में गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस के हाथ 24 घंटे बाद भी खाली हैं. वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी लाला अग्रवाल, राहुल यादव और सौरभ यादव अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. पुलिस ने तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है.

बताया जा रहा है कि विवेक मीणा की हत्या से करीब 24 घंटे पहले भी आरोपियों ने हजीरा क्षेत्र में फायरिंग की थी. इसके बावजूद अगले ही दिन भरे बाजार में विवेक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है.

Advertisement

सीसीटीवी में कैद हुई हत्या की वारदात

विवेक मीणा की हत्या का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. फुटेज में आरोपी वारदात को अंजाम देते नजर आ रहे हैं. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है. पुलिस के मुताबिक, विवेक मीणा की हत्या में लाला अग्रवाल, राहुल यादव और सौरभ यादव की भूमिका सामने आई है. वारदात के बाद से तीनों आरोपी फरार हैं, पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं.

आरोपी सौरभ के फायरिंग वाले वीडियो वायरल

हत्या के मामले में नाम सामने आने के बाद आरोपी सौरभ यादव के सोशल मीडिया अकाउंट से जुड़े कुछ वीडियो और रील भी वायरल हो रहे हैं. इनमें सौरभ द्वारा फायरिंग करते हुए वीडियो बनाए जाने का दावा किया जा रहा है. पुलिस इन वीडियो की भी जांच कर रही है, ताकि आरोपी की गतिविधियों और उसके संपर्कों के संबंध में सुराग मिल सके.

इंदौर से दिल्ली, मुंबई और पुणे का हवाई किराया 3 गुना बढ़ा; अबू धाबी की टिकट 44 हजार पहुंची 

गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दो बार किया चक्काजाम

बजरंग दल नेता के भाई की हत्या के बाद विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है. आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कार्यकर्ता दो बार चक्काजाम कर चुके हैं. प्रदर्शनकारियों की मांग है कि हत्या में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए. पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया गया है. हालांकि, आरोपी अब तक गिरफ्त से बाहर होने से परिजनों और हिंदू संगठनों में नाराजगी बनी हुई है.

Advertisement

'ये लोग मुझे मार डालेंगे...' चीखती रही प्रसूता, कुछ देर बाद अस्‍पताल में जच्चा-बच्चा की मौत