Gwalior: पुलिस ने जुए के फड़ पर मारा छापा, 5 लाख कैश समेत लग्जरी कार बरामद 

खबर मिली थी कि पुरानी छावनी थाना इलाके के पास लग्जरी गाड़ियों का आना-जाना लगा रहता है. अफसरों ने इसकी तस्दीक करने के लिए पुरानी छावनी थाना पुलिस को टास्क दिया तो पता चला कि कुछ लोग चोरी छुपे यहां जुए का फड़ चला कर रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 7 mins
पुलिस ने जुए के फड़ पर मारा छापा, 5 लाख कैश समेत लग्जरी कार बरामद

MP News in Hindi: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की ग्वालियर (Gwalior) पुलिस ने जुए के एक हाई प्रोफाइल फड पर छापेमारी की. जुए का ये अड्डा शहर से बाहरआगरा-मुंबई हाइवे के पास चलाया जा रहा था. पुलिस को जब इस बात की भनक लगी तो अफसरों ने घेरकर दबिश देते हुए ढाई दर्जन जुआरिओं को दबोच लिया. पकड़े गए सभी आरोपी हार जीत पर दाव लगा रहे थे. आरोपियों के पास से 5 लाख से ज़्यादा का कैश, ताश की पत्तियां, 5 लग्जरी कार और 26 मोबाइल बरामद हुए हैं. जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है. आरोपियों में एक भिंड जिले के मालनपुर इलाके का पार्षद भी शामिल है.

पुलिस को कैसे लगी भनक? 

दरअसल, पुलिस को खबर मिली थी कि पुरानी छावनी थाना इलाके के पास लग्जरी गाड़ियों का आना-जाना लगा रहता है. अफसरों ने इसकी तस्दीक करने के लिए पुरानी छावनी थाना पुलिस को टास्क दिया तो पता चला कि कुछ लोग चोरी छुपे यहां जुए का फड़ चला कर रहे हैं. खबर मिलने पर चार अलग-अलग जगहों की पुलिस टीम का दस्ता तैयार किया गया. इसी कड़ी में गांव गंगा मालनपुर के बाड़े की घेराबंदी की गई. जहां कुछ लोग दीवार की आड़ में बने एक कमरेनुमा जगह पर बैठे मिले. पुलिस ने जब धर पकड़ शुरू की तो जुआरिओं ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश भी की. लेकिन पुलिस ने इनको मौके से दबोच लिया. 

Advertisement

ये भी पढ़ें - MGNREGA Scheme: मनरेगा मजदूरों के लिए आई खुशखबरी, मध्य प्रदेश में बढ़ सकती है मजदूरी

इस मामले में एडिशनल एसपी अमृत मीणा ने बताया कि छापे में पुलिस को मौके से 27 आरोपी जुआ खेलते मिले. यह ग्वालियर के अलावा भिंड और मुरैना इलाके के रहने वाले हैं. पकड़े गए आरोपियों में एक आरोपी भिंड जिले के मालनपुर का रहने वाला है जो कि पार्षद बताया गया है. मौके से ताश की गड्डियों के अलावा  पांच लग्जरी गाड़ियां और 26 मोबाइल भी जब्त किए हैं. पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस फिलहाल आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड का पुलिस पता लगाने में जुट गई है. 

ये भी पढ़ें - MPPSC Exam 2019 result: टॉपर प्रिया पाठक का इंटरव्यू, जानिए इनकी प्रेरणा और परिवार के बारे में