भारत-पाक बॉर्डर पर मिली MP की लापता किशोरी, दो महीने की खोजबीन के बाद पुलिस ने ढूंढ निकाला 

MP News: लापता हुई एक युवती भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास मिली है. मध्य प्रदेश की पुलिस उसे दो महीने से तलाश रही थी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फाइल फोटो

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश की लापता हुई एक किशोरी भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर मिली है. 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए किशोरी को ढूंढकर यहां से वापस लाया है. राघोगढ़ पुलिस दो महीने से लापता हुई लड़की की तलाश कर रही थी. वह भारत-पाकिस्तान बॉर्डर  राजस्थान के जैसलमेर जिले में मिली है. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी है. 

दो महीने पहले लापता हुई थी 

जैसलमेर, गुना से लगभग 1000 किलोमीटर दूर और पाकिस्तान की सीमा के करीब है.पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी ने बताया कि मामले की जांच तब शुरू हुई जब एक महिला ने नौ सितंबर को मधुसूदनगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी बेटी 7-8 सितंबर की रात से लापता है.

Advertisement

उन्होंने कहा कि ‘‘ऑपरेशन मुस्कान के तहत, राघोगढ़ क्षेत्र की पुलिस ने मुखबिरों को सक्रिय किया और लड़की का पता लगाने के लिए तकनीकी विश्लेषण का इस्तेमाल किया. लगातार प्रयासों के बाद, पुलिस को पता चला कि नाबालिग लड़की को जैसलमेर में पाकिस्तान सीमा के पास देखा गया था. टीम तुरंत राजस्थान के लिए रवाना हुई और जैसलमेर से इस लड़की को वापस लाया.

क्षेत्रीय थाना प्रभारी आनंद राय ने बताया कि लड़की को राघौगढ़ वापस लाया गया और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आज शाम उसके परिवार को सौंप दिया गया.उन्होंने बताया कि बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष नीरू शर्मा की मौजूदगी में उसे उसके परिजनों से मिलवाया गया.ऑपरेशन मुस्कान, लापता बच्चों को बचाने और उनके पुनर्वास के लिए गृह मंत्रालय (एमएचए) की एक पहल है.

ये भी पढ़ें CM साय का बड़ा बयान, बोले - कांग्रेस हो चुकी है फ्यूज बल्ब, विपक्षी हार से लगातार बौखला रहे हैं...

Topics mentioned in this article