Guna Viral News: गुना जिला अस्पताल में विवाद; गाली देने पर युवती ने चप्पल से कर दी पिटाई

Guna Viral News: गुना जिला अस्पताल में मेटरनिटी वार्ड के बाहर युवती ने गाली देने वाले व्यक्ति की चप्पलों से पिटाई कर दी. भीड़ जुटी, आरक्षक ने पहुंचकर मामला शांत कराया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Guna Viral News: गुना जिला अस्पताल में विवाद; गाली देने पर युवती ने चप्पल से कर दी पिटाई

Guna Hospital Slipper Incident: गुना के जिला अस्पताल (Guna District Hospital) परिसर में उस समय अफरा‑तफरी मच गई जब मेटरनिटी वार्ड के बाहर सामान बेचने वाली एक युवती ने एक व्यक्ति की चप्पलों से पिटाई कर दी. घटना के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और कुछ देर के लिए अस्पताल परिसर में हंगामे जैसी स्थिति बन गई.

क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती अस्पताल के मेटरनिटी वार्ड के बाहर बच्चों के कपड़े, टॉवेल, डायपर और खिलौने बेचती है. इसी दौरान एक व्यक्ति वहां आया और उसने कथित रूप से युवती को अपशब्द कह दिए. आरोप है कि गाली‑गलौज से नाराज़ युवती ने तुरंत चप्पलों से उसकी पिटाई शुरू कर दी. इसी बीच युवती का भाई भी मौके पर पहुंचा और उसने भी उस व्यक्ति को थप्पड़ मार दिए. घटना के चलते आसपास मौजूद लोग भी तमाशबीन बनकर जुट गए.

आरक्षक ने शांत कराया मामला

भीड़ बढ़ते देख अस्पताल में तैनात एक आरक्षक मौके पर पहुंचा और समझाइश देकर मामला शांत कराया. बाद में उस व्यक्ति को वहां से हटाया गया. हालांकि, इस पूरी घटना के संबंध में किसी भी पक्ष ने अब तक औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है.

युवती ने क्या कहा?

युवती ने ऑफ‑रिकॉर्ड बताया कि वह रोज की तरह सामान बेच रही थी, तभी संबंधित व्यक्ति अचानक आया और बिना किसी कारण अपशब्द कहने लगा, जिसके बाद उसने आत्मरक्षा में प्रतिक्रिया दी.

Advertisement

अस्पताल परिसर में सुरक्षा सवालों के घेरे में

स्थानीय लोगों की मानें तो जिला अस्पताल परिसर में आए दिन ऐसे असामाजिक तत्व घूमते रहते हैं. कई बार अस्पताल परिसर में शराब पीने जैसी शिकायतें भी सामने आती रही हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठते रहे हैं.

यह भी पढ़ें : 10 करोड़ की फिरौती; लॉरेंस बिश्नोई गैंग की सतना के रियल एस्टेट कारोबारी रुद्र त्रिपाठी को धमकी, मुंबई में FIR

Advertisement

यह भी पढ़ें : MP Police Constable GD Bharti 2025: आरक्षक (जीडी) भर्ती के Physical Test जारी, प्रदेश को मिलें 17 नए DSP

यह भी पढ़ें : MP में गेहूं खरीदी के लिए पंजीयन तेज; अब तक इतने लाख किसानों ने कराया रजिस्ट्रेशन, ये है आखिरी तारीख

Advertisement

यह भी पढ़ें : MP Government Office Timing: एक्शन मोड में CM मोहन यादव; सरकारी कर्मचारियों की लेटलतीफी पर GAD की कड़ी नजर