क्लिंकर लदी मालगाड़ी दो हिस्सों में बंटी, सतना-प्रयागराज रूट बाधित, मुंबई-हावड़ा मेल के यात्री घंटों तक फंसे रहे

Indian Railways: घटना के बाद रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया. रेलकर्मी और तकनीकी टीम मौके पर भेजी गई. राहत और मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Goods Train Derailed in Satna: उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित बासा पहाड़ रेलवे स्टेशन पर रविवार की देर रात एक मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई. सतना से मानिकपुर की ओर क्लिंकर लेकर जा रही मालगाड़ी की कपलिंग अचानक टूट गई, जिससे मालगाड़ी के डिब्बे अलग होकर ट्रैक पर रुक गए. इस घटना के कारण सतना-प्रयागराज रेल मार्ग बाधित हो गया. ट्रैक जाम होने से सतना और प्रयागराज की ओर से आने वाली कई ट्रेनें प्रभावित हुईं. कुछ ट्रेनों को बीच रास्ते में रोका गया, जबकि अन्य को नजदीकी स्टेशनों पर खड़ा करना पड़ा.

कई ट्रेनें प्रभावित 

मुंबई-हावड़ा मेल (12322) के यात्री सबसे अधिक प्रभावित हुए. घंटों तक ट्रेन में फंसे रहने के कारण उन्हें पानी, भोजन और अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ा. गर्मी और उमस के बीच छोटे बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं विशेष रूप से परेशान दिखे.

Advertisement

मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारी

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया. तत्काल रेलकर्मी और तकनीकी टीम मौके पर भेजी गई. राहत और मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है. टूटे डिब्बों को जोड़ने और ट्रैक को साफ  करने का प्रयास जारी है. हालांकि स्थिति सामान्य होने में काफी समय लगा. प्राथमिक जांच में मालगाड़ी की कपलिंग फेल होना इस घटना का कारण बताया गया है.

गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन इस घटना ने रेलवे की रखरखाव व्यवस्था और सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. इस संबंध में रेलवे के एरिया मैनेजर नरेन्द्र सिंह से घटना की पुष्टि की. स्थानीय लोगों ने चिंता व्यक्त की कि यदि यह घटना किसी व्यस्त समय या रेलवे क्रॉसिंग पर होती, तो इसके परिणाम अधिक गंभीर हो सकते थे.

ये भी पढ़ें: Baloda Bazar Fire: रमेश ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी भीषण आग: इलाके में अफरा-तफरी का माहौल, 15 लाख रुपये का नुकसान

ये भी पढ़ें: Indore Road Accident: शादी की खुशी मातम में बदली, बारातियों की गाड़ी को आईसर वाहन ने मारी टक्कर, 4 लोगों की मौत

Advertisement
Topics mentioned in this article