अशोकनगर: कार में खून से लथपथ मिले युवक-युवती के शव, एक के सिर में गोली तो दूसरे के चेहरे पर चोट के निशान

दोनों बुधवार शाम घर से निकले थे और देर रात तक न लौटने परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर कार का पता लगाया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
रोड किनारे खेत में खड़ी कार.

मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में एक प्रेमी युगल का शव कार में मिला है. दोनों शव खून से लथपथ हैं और पास में ही एक पिस्टल मिली है. पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दोनों शवों को कब्जे में लिया. मौके पर चेक किया तो मौत हो चुकी थी. हालांकि, पुलिस अभी यह जानने की कोशिश में जुटी है कि यह हत्या है या आत्महत्या.

दरअसल, ईशागढ रोड पर महाना गांव के पास कार में दो शव मिले हैं. मृतकों की पहचान अशोकनगर निवासी रितिक सोनी व मुस्कान जैन के रूप मैं हुई है. बताया जा रहा है कि बुधवार शाम को दोनों अपने घर से निकले थे. जब देर रात तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने कोतवाली थाने में सूचना दी.

Advertisement

पुलिस ने लोकेशन ट्रेस करना शुरू किया

उसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मोबाइल लोकेशन ट्रेस की तो दोनों की लोकेशन ईशागढ रोड पर बताई गई. उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों के शव कार में खून से सने पड़े थे. इसके बाद इनको जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने इनको मृत घोषित कर दिया.

लड़की के चेहरे पर चोट के निशान

साथ ही मृतकों के पास गाड़ी में एक पिस्टल भी मिली है. साथ ही लड़के के सिर पर गोली के निशान है और युवती के चेहरे पर चोटों के कई निशान हैं. फिलहाल पुलिस जांच में तो जुट गई है, लेकिन अभी तक कुछ भी कहने से बचती नजर आ रही है.

ये भी पढ़ें- भोपाल की बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम फिलहाल नहीं बदला जाएगा, ठंडे बस्ते में गया मामला

Topics mentioned in this article