Road Accident: एमपी में सड़क किनारे खड़े ग्रामीणों को ट्रक ने कुचला, मौके पर ही 5 लोगों की दर्दनाक मौत

Road Accident Death: डिंडोरी जिले के गाड़ासरई में जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है. पिकअप वाहन का टायर पंचर होने के दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने ग्रामीणों को रौंद दिया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
क्रेन से ट्रक को हटाते हुए.

Dindori Accident Death: मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में एक दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा एक व्यक्ति गंभीर रूप से हो गया है. हादसा रात करीब 1 बजे हुआ था. उस समय पिकअप वाहन में सवार होकर कुछ ग्रामीण अपने गांव लौट रहे थे. तभी किकरातालाब गांव के पास पिकअप वाहन का टायर पंचर हो गया.

मामला गाड़ासरई थाना क्षेत्र के जबलपुर अमरकंटक नेशनल हाईवे (Jabalpur-Amarkantak Highway) में किकरातालाब गांव के पास का है. पंचर होने के बाद पिकअप वाहन का चालक टायर बदल रहा था और ग्रामीण वाहन से उतर कर सड़क किनारे खड़े हुए थे.

Advertisement

सड़क किनारे ट्रक ने रौंदा

इस दौरान सामने की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने चालक समेत ग्रामीणों को रौंद दिया, जिसमें चालक समेत पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया है.

फरार ट्रक चालक की तलाश

इसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक समेत प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें- हाईवे पर ‘मौत का बोरा'! रोटी-ककड़ी हाथ में, साड़ी के पल्लू से कसकर कौन बांध गया लाश?