एमपी में हाईवे पर चलती बस में लगी भीषण आग, अफरा-तफरी के बीच यात्रियों ने बचाई जान

आग लगने के बाद आसपास के थाना क्षेत्र में स्थित दमकल को सूचना दी गई. शिप्रा थाना क्षेत्र की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई, लेकिन देवास से रवाना फायर रसलपुर जाम में फंस गई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
भीषण आग में जलकर बस पूरी तरह राख हो गई.
NDTV

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में गुरुवार को हाईवे पर चल रही यात्रियों से भरी बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दौरान बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और डाइवर ने तुरंत बस रोकी, जिसके बाद सभी ने जल्दबाजी में उतरकर खुद की जान बचाई.

दरअसल, रीवा से इंदौर की जा रही बस में इंदौर-देवास एबी रोड पर शिप्रा थाना के सामने अचानक आग लग गई. आग लगते ही बस में सवार यात्रियों में भगदड़ मच गई. राहत की बात यह रही कि सभी यात्री समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गए. इस दौरान कोई जनहानि या घायल होने की सूचना नहीं आई.

Advertisement

सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है. पुलिस आग लगने की वजह की जांच करने में जुटी है.

आग लगने के बाद आसपास के थाना क्षेत्र में स्थित दमकल को सूचना दी गई. शिप्रा थाना क्षेत्र की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई, कुछ समय बाद पास के जेआर वेयर हाउस की भी दमकल की गाड़ी पहुंची और इंदौर से भी फायर रवाना हो गई, लेकिन देवास से रवाना फायर रसलपुर जाम में फंस गई.

Topics mentioned in this article