कटनी में मोबाइल पर गलत कंटेंट देख गला घोंटकर युवक को मार डाला, मंगेतर पर कत्ल का आरोप

Katni News: युवती ने पुलिस को बताया कि उसने युवक के मोबाइल पर गलत कंटेंट देखा था, जिसको लेकर दोनों में विवाद हुआ था और उसने युवक की हत्या कर दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
शव के पास मौजूद परिजन.

Madhya Pradesh News: कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र के खम्हरिया गांव में युवक की हत्या का मामला सामने आया है, जिसका पुलिस ने खुलासा किया है. युवक की हत्या का आरोप उसकी होने वाली पत्नी (नाबालिग लड़की) पर लगा है और उसे गला घोंटकर मारा गया है. पुलिस ने किशोरी को गिरफ्तार कर किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया, जहां से उसे संप्रेषण गृह भेज दिया है.

घटना पर एडिशनल एसपी संतोष डेहरिया ने बताया कि रीठी थाना क्षेत्र के खम्हरिया गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली थी. सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. मृतक की पहचान सुनील आदिवासी (20) के रूप में हुई, जो पड़वार थाना क्षेत्र के विजयराघवगढ़ का रहने वाल था. उसकी शादी खम्हरिया गांव में ही तय हुई थी और इसी सिलसिले में वह रात में अपनी होने वाले ससुराल पहुंचा था, लेकिन अगली सुबह उसका शव मिला.

पहले गुमराह करती रही मंगेतर

जांच के दौरान पुलिस को मृतक के गले और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान मिले, जिससे हत्या की आशंका गहराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने हर पहलू से जांच शुरू की. पूछताछ के दौरान युवक की मंगेतर शुरू में पुलिस को गुमराह करती रही, लेकिन जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने चौंकाने वाला खुलासा किया.

मोबाइल में गलत कंटेंट देखने पर मार डाला

युवती ने स्वीकार किया कि उसने ही युवक के गले में वायर डालकर उसका गला घोंट दिया था. उसका यह भी कहना था कि उसने अपने मंगेतर के मोबाइल पर गलत कंटेंट देखा था, जिसको लेकर दोनों में विवाद हुआ था और युवती ने युवक घोट मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने हत्या के आरोप में नाबालिग युवती को अभिरक्षा में लेकर किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया है जहां से उसे संप्रेषण गृह भेज दिया गया.

Advertisement

ये भी- मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की आज की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

Topics mentioned in this article