भोपाल में सुरक्षा को ताक पर रख मंत्रालय में घुसा फर्जी IAS, खुद के ट्रांसफर की करने लगा बात

भोपाल में एक युवक ने फर्जी आईएएस बनकर मंत्रालय में एंट्री ली और खुद के ट्रांसफर की बात करने लगा, लेकिन जीएडी के अपर सचिव अजय कटसेरिया को उसकी बातों से शक हो गया और उसे पकड़ लिया गया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

MP News in Hindi: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक युवक जब फर्जी आईएएस (Fake IAS) बनकर मंत्रालय पहुंच गया. इतना ही नहीं युवक ने खुद के ट्रांसफर की भी बात कर ली, लेकिन सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी, GAD) के अपर सचिव को उसकी बातों से शक हो गया और उसे पकड़ लिया. युवक की पहचान योगेंद्र सिंह चौहान के रूप में हुई.

जानकारी के अनुसार, खुद को 2019 बैच का IAS बताकर मंत्रालय में पहुंच गया. उसने रुटीन पास बनवाकर एंट्री ली और फिर तीसरी मंजिल पर सीधे योगेंद्र सिंह चौहान GAD के अपर सचिव अजय कटसेरिया के कक्ष में जा पहुंचा. उसने खुद की इंदौर में तैनाती बताई और अपने ट्रांसफर की बात करने लगा. 

अपनी बातों में फंसा फर्जी अधिकारी

बातचीत के दौरान जब उससे बैच नंबर और अन्य प्रशासनिक जानकारी पूछी गई तो वह उलझ गया. इससे अधिकारी को शक हुआ. डिप्टी सेक्रेटरी को संदेह होने पर सुरक्षा अधिकारियों को बुलाया और पूछताछ में युवक की पहचान फर्जी निकली.

मंत्रालय की सुरक्षा टीम ने योगेंद्र सिंह चौहान को पूछताछ के बाद परिजनों के हवाले कर दिया. पता चला कि युवक मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं है.

Advertisement

ये भी- मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की आज की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें