सीधी के बाद मऊगंज में हाथियों की दस्तक: ग्रामीणों को सता रही चिंता, अलर्ट मोड में वन विभाग के साथ प्रशासन

Elephants Movement in Mauganj: स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मऊगंज थाना पुलिस के साथ-साथ वन विभाग पूरी तरह मुस्तैद है. रीवा वन मंडल के डीएफओ के निर्देश पर मऊगंज जिले की वन विभाग की टीमें मौके पर तैनात हैं और हाथियों की हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Elephants Movement in Mauganj: सीधी जिले के बाद अब मऊगंज जिले में भी हाथियों की हलचल ने हड़कंप मचा दिया है. बीते कई दिनों से सीधी जिले के चुरहट और आसपास के इलाकों में हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीण भयभीत थे, और अब वही हाथी मऊगंज जिले में कई ठिकाने बदलते हुए हनुमना के मसूरिहा गांव तक पहुंच गए हैं. हाथियों के मूवमेंट से ग्रामीणों में डर और चिंता लगातार बढ़ती जा रही है.

वन विभाग-प्रशासन मुस्तैद

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मऊगंज थाना पुलिस के साथ-साथ वन विभाग पूरी तरह मुस्तैद है. रीवा वन मंडल के डीएफओ के निर्देश पर मऊगंज जिले की वन विभाग की टीमें मौके पर तैनात हैं और हाथियों की हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं.

जंगली हाथियों के हर मूवमेंट पर पैनी नजर

स्थिति का गंभीरता को देखते हुए संयुक्त रूप से रीवा डीएफओ और सीधी डीएफओ ने क्षेत्र का विधिवत दौरा किया और कर्मचारियों पर जंगली हाथियों के मूवमेंट पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं.

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, दो हाथियों की मौजूदगी पहले हनुमना तहसील क्षेत्र के बलभद्रगढ़ उकसा गांव में दर्ज की गई थी, और अब वही हाथी हनुमना के मसूरिहा गांव के आसपास देखे गए हैं. वन अमला लगातार ट्रैकिंग कर रहा है, ताकि किसी तरह की जनहानि या फसल नुकसान को रोका जा सके.

Advertisement

ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील

वन विभाग के रेंजर नयन तिवारी ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि हाथी तेज गति से चलते हैं और कभी भी आक्रामक हो सकते हैं. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि लोग हाथियों के नजदीक न जाएं, अकेले जंगल या खेतों की ओर जाने से बचें और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें.

हालांकि देखा जा रहा है कि दिन में जंगली हाथियों का ठहराव रहता है और शाम होते ही मूवमेंट चालू हो जाती है. छत्तीसगढ़ के जंगलों से निकली हुई जंगली हाथिया अब यूपी की ओर रुख कर रही है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री की मौजूदगी में गोपाल भार्गव की हुंकार, कहा- 'हम गरीब हो सकते हैं, गद्दार नहीं'; बयान से सियासी गलियारों में हलचल

Topics mentioned in this article