Dindori News: तेज रफ्तार कार का कहर, एक की मौत, दो गंभीर; CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा

Dindori News: यह मंजर इतना खौफनाक था कि मौके पर मौजूद लोग सिहर उठे. यही तेज रफ्तार कार गाड़ासरई में इससे पहले भी अलग-अलग स्थानों पर टक्कर मार चुकी थी. हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बाइक सवारों की हालत गंभीर बनी हुई है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Dindori Road Accident: मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले के गाड़ासरई कस्बे में हुए भीषण सड़क हादसे का एक नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया है. 4 मार्च की शाम ठीक 5 बजकर 35 मिनट पर रिकॉर्ड हुए एक मिनट 7 सेकेंड के इस फुटेज में हादसे की भयावह तस्वीर साफ दिखाई देती है. 

दरअसल, वीडियो में दो बाइक सवार सामान्य गति से जाते नजर आते हैं. इस दौरान सामने से तेज रफ्तार स्विफ्ट कार बेकाबू होकर पहले एक राहगीर को रौंदती है, फिर बाइक को जोरदार टक्कर मार देती है. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार फुटबॉल की तरह हवा में उछलकर सामने की दुकान से टकराते हैं. वहीं, कार घूमते हुए उल्टी दिशा में मुड़ जाती है और एक अन्य खड़ी बाइक को भी अपनी चपेट में ले लेती है. कुछ क्षणों के लिए राहगीर कार के अगले हिस्से में फंसा हुआ दिखाई देता है. 

दो की हालत गंभीर 

यह मंजर इतना खौफनाक था कि मौके पर मौजूद लोग सिहर उठे. बताया जा रहा है कि यही तेज रफ्तार कार गाड़ासरई में इससे पहले भी अलग-अलग स्थानों पर टक्कर मार चुकी थी. हादसे में एक राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बाइक सवारों की हालत गंभीर बनी हुई है. 

सतना में भिड़े दो पक्ष, मारपीट के बाद घर पर पथराव, गाड़ियों में तोड़फोड़; BJP पार्षद समेत 10 पर केस 

Advertisement

नशे में था कार चालक 

स्थानीय लोगों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक नशे की हालत में था. फिलहाल गाड़ासरई थाना पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

MP-Chhattisgarh Live Updates: जन्मदिन पर शिवराज मामा बोले- सेवा प्रेम का अमिट रूप, छत्तीसगढ़ में राज्यसभा चुनाव के नामांकन की आखिरी तारीख

Advertisement