Dhurandhar Actress Visit Mahakal: फिल्म धुरंधर की एक्ट्रेस सारा अर्जुन (Sara Arjun) ने शनिवार तड़के महाकाल के दर्शन किए. इस दौरान उनके साथ पिता राज अर्जुन और मां सान्या अर्जुन भी मौजूद थीं. सारा ने बाबा की सुबह भस्म आरती आशीर्वाद भी लिया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि कहा दर्शन का अनुभव शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता.
मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार तड़के सारा अर्जुन पारंपरिक साड़ी पहनकर पहुंची थीं, जहां उन्होंने अपने माता-पिता के साथ नंदी हॉल में करीब दो घंटे बैठाकर भस्म आरती दर्शन कर शिव जाप किया. इस दौरान उन्होंने “जय महाकाल” के जयकारे लगाए और पूरी श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना करती नजर आईं.
आरती के बाद सारा ने मान्यतानुसार नंदी जी के कान में अपनी मुराद भी कही और गर्भगृह की देहरी से बाबा महाकाल को जल अर्पित कर आशीर्वाद लिया. मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उनका स्वागत और सम्मान किया गया. बता दे कि सारा कुछ माह पहले भी मंदिर पहुंची थीं.
दर्शन के अनुभव शब्दों में बयां नहीं
दर्शन के बाद सारा अर्जुन ने कहा कि महाकाल के दर्शन का अनुभव शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा कि यहां आकर बहुत शांति महसूस हुई और उन्होंने भगवान से सिर्फ सभी के स्वस्थ रहने की कामना की। साथ ही मंदिर की व्यवस्थाओं की भी सराहना की.
गौरतलब है कि धुरंधर फिल्म के दोनों भागों में नजर आ चुकी सारा अर्जुन पहली बार महाकाल मंदिर दर्शन के लिए पहुंचीं. महज छह साल की उम्र से ही विज्ञापनों और फिल्मों में काम शुरू करने वाली सारा अब तमिल, हिंदी, तेलुगु और मलयालम सिनेमा में अपनी पहचान बना चुकी हैं.
ये भी पढ़ें- आदित्य धर ने प्रभास को बताया 'लीजेंड', एक्टर की तारीफ की