VIP कल्चर छोड़ ट्रेन से सफर पर निकले बाबा बागेश्वर, पंडित शास्त्री की सादगी देख यात्री हुए हैरान, Video

प्रधानमंत्री मोदी की ईंधन बचाओं अपील का असर प्रसिद्ध कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर भी हुआ. इससे प्रेरित होकर उन्होंने दिल्ली से झांसी तक का सफर ट्रेन से किया. इस दौरान उन्हें देखकर यात्री हैरान हो गए.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

छतरपुर बागेश्वर धाम देश-दुनिया में प्रसिद्ध कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह उनकी कथा या कोई धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि उनका सादगी भरा सफर है. भारी सुरक्षा व्यवस्था और गाड़ियों के लंबे काफिले के बजाय बाबा बागेश्वर ने आम यात्रियों की तरह ट्रेन से यात्रा कर लोगों को चौंका दिया. 

जानकारी के अनुसार, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हाल ही में बद्रीनाथ धाम में 21 दिवसीय साधना और 5 दिवसीय श्री सत्यनारायण कथा संपन्न कर लौट रहे थे. इसके बाद वे सड़क मार्ग से देहरादून पहुंचे और फिर दिल्ली से झांसी तक का सफर भारतीय रेलवे यानी ट्रेन से किया. 

Advertisement

पीएम मोदी की अपील का असर  

बताया जा रहा है कि उनका यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस अपील से प्रेरित है, जिसमें उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, ईंधन बचत और यातायात का दबाव कम करने के लिए सार्वजनिक परिवहन के अधिक उपयोग का आग्रह किया था. 

आसमान में हेलीकॉप्टर, जमीन पर गाड़ियों का लश्कर! शिंदे गुट के मंत्री संजय राठौड़ ने नहीं मानी PM मोदी की फिजूलखर्ची रोकने की नसीहत

Advertisement

आश्चर्यचकित रह गए यात्री 

आमतौर पर वीआईपी व्यक्तियों द्वारा निजी विमान या बड़े काफिलों का उपयोग किया जाता है, लेकिन बाबा बागेश्वर ने ट्रेन यात्रा को प्राथमिकता देकर एक अलग संदेश देने का प्रयास किया. ट्रेन में सफर के दौरान जब सहयात्रियों ने उन्हें अपने बीच देखा, तो कई लोग आश्चर्यचकित रह गए। यात्रियों ने उनसे बातचीत की और तस्वीरें भी खिंचवाईं. 

RCB की जीत पर बेकाबू हुए फैंस, बस पर पथराव कर जमकर काटा बवाल, तोड़फोड़ का वीडियो सामने आया

Advertisement