Dhar Accident News: कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिया से 15 फीट नीचे गिरी, 1 की मौत, 28 घायल

धार में कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिया से करीब 15 फीट नीचे गिरी गई. हादसे में 28 कांवड़िए घायल हो गए, एक की मौत हो गई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
dhar nisarpur kanwar yatra accident tractor trolley

धार जिले के निसरपुर क्षेत्र से कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पुलिया से करीब 10 से 15 फीट नीचे जा गिरी और पलट गई. इस दर्दनाक हादसे में करीब 28 कांवड़िए घायल हुए हैं, जिनमें से 7 की हालत गंभीर बताई जा रही है. गंभीर घायलों में से दो को बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है, वहीं इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत होने की खबर है.

स्टैयरिंग फेल होने से हुआ हादसा  

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह धार जिले के ग्राम कडमाल से कांवड़ियों का जत्था निसरपुर क्षेत्र की ओर जा रहा था. इसी दौरान पुलिया के पास ट्रैक्टर का स्टैयरिंग फेल हो गया, जिसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर करीब 10 से 15 फीट नीचे जा गिरी और पलट गई.

Advertisement

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस 

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया तथा घायलों को ट्रॉली के नीचे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची. हादसे में करीब 28 कांवड़ियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है. घायलों को बड़वानी शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.

दो गंभीर घायल इंदौर रेफर 

इलाज के दौरान एक कांवड़िए की मौत हो गई है, जबकि दो गंभीर घायलों को इंदौर रेफर किया गया है. वहीं, पुलिया के नीचे गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को क्रेन की मदद से बाहर निकालने का काम किया गया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. मृतक की पहचान और हादसे के कारणों को लेकर प्रशासनिक पुष्टि होना बाकी है.

प्राइवेट पार्ट नहीं मिला: 2 करोड़ में बेचने के लिए भोपाल में नाबालिग की हत्‍या कर काटा था, ऐसे रची साजिश

MP की जेलों में होगी हार्डकोर अपराधियों के दिमाग की जांच; क्राइम क्यों दोहराते हैं मिलेगा जवाब; जानिए प्लान

Advertisement