Massive Fire In Dhar: पीथमपुर इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण आग, 17 घंटे बाद भी नहीं बुझी आग, फायर विभाग ने खड़े किए हाथ

हजारगो वेस्ट कंपनी में लगी आग इतनी भयानक थी कि आग बुझाने वहां पहुंची दर्जनभर दमकल कर्मियों को काफी मशकक्त करनी है. करीब 4 घंटे तक दमकल कर्मी आग बुझाते रहे, लेकिन बावजूद इसके भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका. आगजनी की शिकार हुई कंपनी में फैली आग ने आसपास की कंपनियों को भी भारी नुकसान पहुंचाया है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
MASSIVE FIRE IN PITHAMPUR INDUSTRIAL AREA

Fire In Pithampur Industiral Area:  मध्य प्रदेश के धार जिले के औद्योगिक इलाके पीथमपुर के सेक्टर-3 स्थित ‘हजारगो वेस्ट' कंपनी में मंगलवार की रात भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया है. ताजा खबर है कि दर्जनों दमकल की गाड़ियां 17 घंटे तक आग बुझाने में नाकाम रही हैं. फायर उप निरीक्षक का कहना है कि अभी दो दिन अथवा उससे भी अधिक दिनआग बुझाने में लगेंगे.

हजारगो वेस्ट कंपनी में लगी आग इतनी भयानक थी कि आग बुझाने वहां पहुंची दर्जनभर दमकल कर्मियों को काफी मशकक्त करनी है. करीब 4 घंटे तक दमकल कर्मी आग बुझाते रहे, लेकिन बावजूद इसके भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका. आगजनी की शिकार हुई कंपनी में फैली आग ने आसपास की कंपनियों को भी भारी नुकसान पहुंचाया है.

ये भी पढ़ें-घोड़ी से उतारकर दबंगों ने दिव्यांग दूल्हे को घसीटा और बारातियों पर भांजी लाठियां, गांव में तैनात है अब फोर्स

अग्निकांड के दौरान चश्मदीदों को फैक्ट्री में एक के बाद कई धमाके सुनाई दिए

रिपोर्ट के मुताबिक आग अचानक कंपनी परिसर में भड़की और देखते ही देखते फैलती चली गई. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर-दूर तक आग के गुबार नजर आ रहे थे. चश्मदीदों के मुताबिक आगजनी के दौरान एक के बाद एक कई धमाके भी सुनाई दिए, जिससे दहशत का माहौल बन गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की दर्जनों गाड़ियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया, लेकिन बुझने के बजाय आग फैलती रही.

Advertisement

अग्निकांड में जलकर खाक हुए कंपनी परिसर में खड़े डंपर और जेसीबी मशीन 

गौरतलब है कंपनी परिसर में हुआ अग्निकांड की विकरालता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि कंपनी परिसर में खड़े एक डंपर और एक जेसीबी मशीन आग के चपेट में आकर जलकर पूरी तरह खाक हो गए. बताया जाता है कि एहतियात के तौर पर आसपास की कंपनियों को समय रहते खाली करा लिया गया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई वरना बड़ी अनहोनी हो सकती थी.

ये भी पढ़ें-8 साल बाद ससुराल आए दामाद को कुल्हाड़ी से काट डाला, कौशाम्बी में इंटर कास्ट कोर्ट मैरिज का बर्बरतापूर्ण अंत

डिप्टी डायरेक्टर इंडस्ट्रियल हेल्थ एंड सेफ्टी ने एक बयान में कहा कि इसके पहले भी आग लगी थी तब हमने कठोरता से कार्रवाई की गई थी. हालांकि लाइसेंस मौजूद था, लेकिन कहां लापरवाही हुई है इसे देखा जा रहा है. आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है जब तक सभी नियमों का पालन नहीं होगा तब तक फैक्ट्री को बंद रखा जाएगा. 

ये भी पढ़ें-बार गर्ल टर्न्ड ड्रग पेडलर अश्विनी पॉल का लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार, कचरे के डिब्बे से मिले 6 करोड़ के ड्रग्स का खुला राज!

फिलहाल, अग्निकांड से हुए नुकसान का नहीं हो सका है कोई सटीक आकलन 

प्रारंभिक आकलन के अनुसार आगजनी में करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका है. फिलहाल हजारगो कंपनी में हुए अग्निकांड में नुकसान का सटीक आकलन नहीं हो सका है. मौके पर पहुंचे पीथमपुर के तीनों थानों की पुलिस, थाना प्रभारी, धार एसपी और प्रभारी कलेक्टर ने स्थिति का जायजा ले रही है. और प्रशासन राहत और बचाव कार्यों की निगरानी कर रही है.

जांच के बाद ही सामने आएगी भीषण अग्निकांड के पीछे की असली वजह 

हालांकि अभी तक हजारगो कंपनी में लगी भीषण आग के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. आग पर काबू पाने के लिए इंदौर, धार और धामनोद से अतिरिक्त दमकल गाड़ियां बुलाई गई हैं और दर्जन से अधिक फायर ब्रिगेड की टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं, जहां खबर लिखे जाने तक आग बुझाने का काम जारी है. प्रशासन ने पूरे क्षेत्र को सुरक्षित घेरा बनाकर निगरानी में लिया है. जांच के बाद ही अग्निकांड की असली वजह सामने आएगी.

Advertisement

ये भी पढ़ें-Two Friends Tragic Death: 11वीं पास होने की खुशी में नहाने उतरे 2 किशोरों की दर्दनाक मौत, 50 फीट नीचे दबा मिला शव

Topics mentioned in this article